चौथम सीएचसी में 15 महिलाओं का परिवार नियोजन ऑपरेशन:पखवाड़े में एक भी पुरुष नसबंदी नहीं, स्वास्थ्य विभाग की टीम सक्रिय

खगरिया जिले के चौथम सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में परिवार नियोजन पखवाड़े के दौरान 15 महिलाओं का परिवार नियोजन ऑपरेशन किया गया। यह अभियान स्वास्थ्य विभाग और जिला प्रशासन के निर्देश पर चलाया जा रहा है। चौथम सीएचसी प्रभारी डॉ. अनिल कुमार ने बताया कि डॉ. ऋचा कुमारी ने सभी महिलाओं का स्वास्थ्य परीक्षण करने के बाद ऑपरेशन किए। ऑपरेशन के बाद महिलाओं को 24 घंटे निगरानी में रखा गया। उन्हें आवश्यक दवाइयां और भोजन उपलब्ध कराया गया। अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद उन्हें एंबुलेंस से घर भेजा गया। चौथम के स्वास्थ्य प्रबंधक अमर कुमार ने जानकारी दी कि स्वास्थ्य विभाग की टीम ऑपरेशन कार्य में पूरी तत्परता से जुटी रही। हालांकि, इस परिवार नियोजन पखवाड़े में अब तक एक भी पुरुष नसबंदी नहीं हो पाई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *