छपरा में इंजीनियर की गोली मारकर हत्या:कचहरी स्टेशन के पास घात लगाकर किया हमला, BPSC की तैयारी कर रहा था

छपरा में एक इंजीनियर को गोली मारकर हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है कि इंजीनियर देर शाम पटना से छपरा कचहरी स्टेशन पहुंचे थे। यहां से वो पैदल अपने घर की ओर जा रहे थे। इसी दौरान कहचरी स्टेशन के पास घात लगाए बदमाशों ने हमला कर दिया। गोली की आवाज सुनाई दी तो आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। युवक खून से लथपथ जमीन पर गिरा था। आनन-फानन में उन्हें हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान विकास तिवारी (33) के रूप में हुई है। विकास छपरा के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के शक्ति नगर मोहल्ला का रहने वाला था। उन्होंने इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी कर BPSC की तैयारी कर रहा था। अब सिलसिलेवार जानिए घटनाक्रम घटना से जुड़ी कुछ तस्वीरें देखें… घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। इसके बाद मृतक के परिजनों और आसपास के लोगों से पूछताछ की। परिजनों के बयान पर पड़ोसी संजीव चौधरी को गिरफ्तार किया। पुलिस ने बताया कि सीसीटीवी के फुटेज खंगाली जा रही है। मृतक के पिता जयकिशोर तिवारी ने FIR दर्ज कराई है। उन्होंने पुलिस को बताया, 27 जनवरी की शाम 7:30 बजे विकास ट्रेन से उतरा और हम उसको रीसिव कर दोनों रेलवे कॉलोनी होते हुए घर जा रहे थे। घात लगाए बैठे थे 4 बदमाश रेलवे कॉलोनी पहुंचने पर चार व्यक्ति खड़े थे, जिनमें एक पड़ोसी संजीव चौधरी था। हम लोग आगे-आगे चल रहे थे और वो चारों पीछे चल रहे थे। इसी दौरान संजीव चौधरी ने अपने पास से छोटा हथियार निकालकर विकास पर गोली चला दी। मेरे चिल्लाने पर चारों भाग निकले। घटना के बाद आसपास के लोग पहुंचे। मेरा दामाद हर्षवर्धन भी मौके पर पहुंचा। इसके बाद विकास को उठाकर सदर अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। BPSC परीक्षा की तैयारी कर रहा था विकास मृतक का भाई ने बताया कि विकास ने शोभित यूनिवर्सिटी से इंजीनियरिंग की थी। पढ़ाई के बाद उन्होंने कई प्राइवेट कंपनियों में नौकरी की, लेकिन मनचाही नौकरी नहीं मिलने पर छोड़ दी। इसके बाद BPSC की तैयारी करने लगे थे। परिवार के अनुसार, प्रतियोगी परीक्षा की शुरुआती तैयारी दिल्ली में रहकर किया। इसके बाद वह पटना में रहकर पढ़ाई करने लगा। वर्तमान में वो घर से ही परीक्षा की तैयारी कर रहा था। पढ़ाई के सिलसिले में पटना गया था और वहां से लौट रहा था। सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस पुलिस ने बताया कि घटनास्थल और आसपास कोई सीसीटीवी कैमरा मौजूद नहीं है। लेकिन रेलवे स्टेशन और आसपास की सड़कों पर लगी CCTV फुटेज खंगाले जा रहे हैं। पुलिस सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *