छपरा में थाने पर हमला मामले में 14 गिरफ्तार:5 महिलाएं और एक नाबालिग भी शामिल, कार-टाटा मैजिक समेत 3 वाहन जब्त

सारण जिले के मशरक थाना परिसर में पुलिस पर हमला और सरकारी कार्य में बाधा डालने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 14 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए लोगों में पांच महिला अभियुक्त और एक नाबालिग भी शामिल है। पुलिस ने इस घटना में प्रयुक्त एक कार, एक टाटा मैजिक और एक मोटरसाइकिल भी जब्त की है। जानकारी के अनुसार, मशरक थाना क्षेत्र के चांद बरवा गांव में सड़क पर गति अवरोधक (ब्रेकर) बनाने को लेकर विवाद शुरू हुआ था। विवाद की सूचना मिलने पर डायल-112 की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और लोगों को समझाने का प्रयास किया। हालांकि, कुछ उपद्रवी तत्वों ने पुलिसकर्मियों के साथ अभद्र व्यवहार किया, जिससे स्थिति और बिगड़ गई। थानाध्यक्ष सहित कई पुलिसकर्मी घायल हो गए
बताया गया है कि बाद में कुछ लोग अवैध रूप से जमा होकर मशरक थाना परिसर पहुंच गए। उन्होंने पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए जबरन थाने में प्रवेश किया और पुलिस अधिकारियों व कर्मियों के साथ धक्का-मुक्की करते हुए हमला कर दिया। इस हमले में थानाध्यक्ष सहित कई पुलिसकर्मी घायल हो गए, जिससे थाना परिसर में अफरा-तफरी मच गई। घटना की सूचना मिलते ही वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, मढ़ौरा-2 ने मौके पर पहुंचकर पूरे मामले का निरीक्षण किया। इसके बाद उनके नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया और त्वरित कार्रवाई करते हुए 14 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। एक नाबालिग को भी हिरासत में पुलिस के अनुसार, इस मामले में मशरक थाना कांड संख्या 147/26, दिनांक 8 मार्च 2026 को दर्ज किया गया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में नितेश कुमार, उपेंद्र राम, मटूक कुमार राम, मिथुन कुमार, अमित कुमार, देवनारायण राम, अनुज कुमार राम और बिट्टू कुमार सहित अन्य शामिल हैं। इसके अतिरिक्त, पांच महिला अभियुक्तों और एक नाबालिग को भी हिरासत में लिया गया है। पुलिस ने बताया कि घटना में इस्तेमाल किए गए एक कार, एक टाटा मैजिक और एक मोटरसाइकिल को भी जब्त कर लिया गया है। मामले में अग्रेतर विधि-सम्मत कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि घटना में शामिल अन्य लोगों की पहचान की जा रही है और उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि सरकारी कार्य में बाधा डालने और पुलिस पर हमला करने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *