छौड़ाही में होली को लेकर फ्लैग मार्च:पुलिस ने कहा- शांति व्यवस्था बनाए रखे

छौड़ाही थाना क्षेत्र में सोमवार को पुलिस प्रशासन ने होली पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य से फ्लैग मार्च निकाला। इस फ्लैग मार्च का नेतृत्व थाना अध्यक्ष जितेंद्र कुमार ने किया। थाना अध्यक्ष जितेंद्र कुमार ने बताया कि होली के दौरान किसी भी अवांछित घटना या असामाजिक तत्वों की गतिविधि को रोकने के लिए क्षेत्र में लगातार निगरानी रखी जा रही है। फ्लैग मार्च के माध्यम से आम लोगों को शांति और भाईचारे के साथ पर्व मनाने का संदेश दिया गया। यह फ्लैग मार्च थाना परिसर से शुरू होकर विभिन्न चौक-चौराहों और बाजार क्षेत्रों से होते हुए कई स्थानों तक पहुंचा। इस दौरान पुलिस पदाधिकारियों ने लोगों से अपील की कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें। इस मौके पर शैलेंद्र कुमार, संजीत शर्मा, राजदेव मांझी सहित कई पुलिस पदाधिकारी, पुलिस बल और चौकीदार मौजूद रहे। प्रशासन ने यह भी स्पष्ट किया कि पर्व के दौरान गश्ती बढ़ाई जाएगी और हुड़दंग करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *