जगराओं में कार की टक्कर से युवक की मौत:उछल कर सड़क पर गिरा बाइक सवार, फिरोजपुर हाईवे पर हुआ हादसा

जगराओं में लुधियाना-फिरोजपुर हाईवे के पास तेज रफ्तार एक कार की टक्कर से बाइक सवार को टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल युवक को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान गांव गुडे निवासी लक्ष्मण सिंह के रूप में हुई है। बस स्टैंड चौकी के इंचार्ज सुखविंदर सिंह ने बताया कि यह हादसा लुधियाना-फिरोजपुर हाईवे पर बने ओवरब्रिज पर हुआ। लुधियाना की तरफ जा रही एक तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी। पुलिस ने कार-बाइक को कब्जे में लिया टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक का अगला हिस्सा और कार का बोनट बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया था। सूचना मिलते ही बस स्टैंड चौकी की पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों वाहनों को कब्जे में ले लिया। मौके पर मौजूद लोगों के अनुसार, कार ने बाइक को पीछे से टक्कर मारी थी, जिससे युवक उछलकर सड़क पर जा गिरा, जबकि उसकी बाइक कार में फंस गई थी। पुलिस ने घायल युवक को अस्पताल पहुंचाया, जहां उसने दम तोड़ दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जांच अधिकारी ने बताया कि शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये सरकारी अस्पताल में रखवा दिया। पुलिस पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप कर आगे की कार्रवाई करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *