विधानसभा चुनाव से पहले किशनगंज में राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। इसी बीच जन सुराज पार्टी को बड़ा झटका लगा है। पार्टी की प्रदेश सचिव नुदरत मेहजबी ने अपने सभी पदों और संस्थापक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। नुदरत मेहजबी किशनगंज से जिला परिषद सदस्य भी हैं। उन्होंने शुक्रवार रात पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मनोज भारती को अपना त्यागपत्र सौंपा। मेहजबी ने प्रदेश कार्य समिति सदस्य, राज्य कोर कमिटी सदस्य, प्रदेश सचिव और संस्थापक सदस्य जैसे सभी पदों से इस्तीफा दिया है। सदस्यता से मुक्त करने का आग्रह अपने त्यागपत्र में मेहजबी ने पार्टी द्वारा दिए गए अवसरों और पदों के लिए आभार व्यक्त किया है। उन्होंने पार्टी अध्यक्ष से अनुरोध किया है कि उनके त्यागपत्र को स्वीकार कर उन्हें सभी पदों और संस्थापक सदस्यता से मुक्त किया जाए। विभिन्न पार्टियों में राजनीतिक उथल-पुथल किशनगंज में जन सुराज पार्टी के लिए यह एक बड़ा झटका माना जा रहा है। मेहजबी पार्टी की वरिष्ठ नेता थीं। उनके इस्तीफे से पार्टी के संगठन पर असर पड़ने की संभावना है। हालांकि पार्टी छोड़ने का सही कारण उन्होंने अभी तक स्पष्ट नहीं किया है। विधानसभा चुनाव नजदीक आने के साथ ही जिले में विभिन्न पार्टियों में राजनीतिक उथल-पुथल देखी जा रही है।