जमुई में 900 करोड़ की योजनाओं का उद्घाटन-शिलान्यास:CM नीतीश कुमार 18 मार्च को लछुआड़ पहुंचेंगे, तैयारियां तेज

जमुई। CM नीतीश कुमार 18 मार्च को लछुआड़ का दौरा करेंगे। इस दौरान वे 900 करोड़ रुपये से अधिक की विकास योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। बहुप्रतीक्षित कुंडघाट जलाशय योजना का उद्घाटन भी मुख्यमंत्री द्वारा किया जाएगा। यह मुख्यमंत्री की ‘समृद्धि यात्रा’ का चौथा चरण होगा। वे लछुआड़ में एक जनसभा को संबोधित करेंगे और विभिन्न विकास योजनाओं की समीक्षा भी करेंगे। जिला प्रशासन ने दौरे को लेकर तैयारियां तेज कर दी हैं। 5 किलोमीटर के दायरे को ‘नो-फ्लाई जोन’ घोषित वहीं, नवादा दौरे को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। उनकी ‘समृद्धि यात्रा’ कुंती नगर, बुधौल स्थित आईटीआई परिसर में आयोजित की जाएगी। कार्यक्रम स्थल के 5 किलोमीटर के दायरे को ‘नो-फ्लाई जोन’ घोषित किया गया है। यह प्रतिबंध 18 मार्च 2026 के लिए लागू रहेगा। ऐसी अटकलें हैं कि मुख्यमंत्री नवादा के लिए कोई बड़ी घोषणा या सौगात दे सकते हैं, जिसमें चीनी मिल का मुद्दा लोगों के ध्यान का केंद्र बना हुआ है। मुंगेर प्रमंडल के आयुक्त ने किया कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण मुंगेर प्रमंडल के आयुक्त प्रेम सिंह मीणा और मुंगेर प्रक्षेत्र के डीआईजी राकेश कुमार ने अधिकारियों की टीम के साथ कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने मंच, सुरक्षा, पार्किंग, यातायात नियंत्रण और आम लोगों के बैठने की व्यवस्था का बारीकी से जायजा लिया। बैरिकेडिंग, पेयजल, शौचालय और स्वास्थ्य सुविधाएं हो दुरुस्त अधिकारियों ने संबंधित विभागों को सभी तैयारियां समय पर पूरी करने के निर्देश दिए हैं। कार्यक्रम स्थल पर बैरिकेडिंग, पेयजल, बिजली, शौचालय और स्वास्थ्य सुविधाओं को दुरुस्त रखने पर विशेष जोर दिया गया है। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर डीआईजी राकेश कुमार ने पुलिस अधिकारियों को विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए। जमुई एसपी विश्वजीत दयाल ने बताया कि मुख्यमंत्री के आगमन के लिए सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह चाक-चौबंद है और विधि-व्यवस्था बनाए रखना प्राथमिकता होगी। भगवान महावीर की जन्मस्थली सुर्खियों में, सौगात मिलने की उम्मीद लछुआड़ स्थित भगवान महावीर की जन्मस्थली एक बार फिर सुर्खियों में है। लगभग 2600 वर्ष पुरानी इस पावन स्थली से जुड़ी कई विकास योजनाएं लंबे समय से चर्चा में रही हैं। मुख्यमंत्री के इस दौरे से अधूरी परियोजनाओं के पूरा होने की उम्मीद जगी है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार इससे पहले 31 दिसंबर 2015, 17 जनवरी 2017 और 12 दिसंबर 2020 को लछुआड़ का दौरा कर चुके हैं। समृद्धि यात्रा के तहत यह उनका चौथा प्रस्तावित दौरा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *