जयपुर के गोविंददेवजी मंदिर में दर्शन करने पहुंचीं लोक गायिका और विधायक मैथिली ठाकुर भावुक हो गईं। मंदिर में भजन गाते समय अचानक उनकी आंखों से आंसू निकलने लगे। उन्होंने कहा- पता नहीं मुझे क्या हो रहा है। भक्तों के भजन, घंटियों और तालियों की गूंज ने मन को इतना छू लिया। मैं खुद को संभाल नहीं पाई। बिहार के दरभंगा जिले की अलीनगर विधानसभा सीट से विधायक और लोक गायिका मैथिली ठाकुर रविवार को अपने दोनों भाइयों के साथ गोविंददेवजी मंदिर पहुुंची थीं। यहां भजन गा रही थीं- आज तो नवेली राधा गौरी पूजन आई छ…तभी भावुक हो गईं। पहले देखें PHOTOS कहा- ऐसा लगा जैसे मन का बोझ हल्का हो गया गोविंददेवजी के दर्शन करने के बाद मैथिली ठाकुर ने कहा- आज तक मैंने ऐसा कभी महसूस नहीं किया था। जब मैं गोविंददेव जी मंदिर में दर्शन के लिए पहुंची, तो वहां का वातावरण, भक्तों के भजन, घंटियों और तालियों की गूंज ने मन को इतना छू लिया कि मैं खुद को संभाल नहीं पाई। आंखों से आंसू बहन लगे। ऐसा लगा जैसे मन का सारा बोझ हल्का हो गया हो। ………….. यह खबर भी पढ़ें… मैथिली बोलीं-कम उम्र में राजनीति में बहुत-कुछ सीखने का मौका:कहा-ट्रोलर्स को नमस्कार करके जवाब देती हूं; कई लोग मुझे गाइड करते हैं बिहार के दरभंगा जिले की अलीनगर विधानसभा सीट से विधायक और फेमस लोक गायिका मैथिली ठाकुर जयपुर पहुंचीं। मैथिली के साथ उनके दोनों भाई ऋषभ और अयाची आए हैं। इस दौरान उन्होंने अपने गायकी से लेकर राजनीति के सफर और सोशल मीडिया पर होने वाली ट्रोलिंग को लेकर भास्कर से खास बातचीत की। मैथिली ठाकुर ‘यूनिक रंग राजस्थान रंग रथ यात्रा’ कार्यक्रम में हिस्सा लेने जयपुर आईं हैं। जहां रविवार को उनका कंसर्ट है। (पूरी खबर पढ़ें)