जलती रहे श्याम बाबा जोत थारीजलते रहे… भजन पर झूमे श्रद्धालु

जालंधर कॉलोनी स्थित श्याम मंदिर में श्याम सेवा सोसायटी केजारी फाल्गुन महोत्सव के चौथे दिन समाजसेवी पवन शर्मा ने परिवारसहित श्याम बाबा के दरबार में ज्योति में आहुति डालकर सर्व भले कीकामना की। फरीदकोट के आमंत्रित भजन गायक जीतू सोनी और रोशनकुमार ने जलती रहे श्याम बाबा जोत थारी जलते रहे.., बोलो बोलोप्रेमियों श्याम बाबा की जय.., होलिया में उड़े रे गुलाल.. आदि भजनों कागायन करके भक्तों को निहाल किया। आरती के बाद यजमानों और मुख्यातिथियों को सोसायटी ने श्यामबाबा का स्वरूप व प्रसाद देकर सम्मानित किया।चेयरमैन अजय गर्ग, संस्थापक कमल शर्मा, अध्यक्ष विनोद पोपली,सचिव पूर्व पार्षद भूषण गर्ग राजू, कैशियर राम प्रकाश मंगला औरसंजीव गर्ग टीटू ने बताया कि 21 फरवरी से 1 मार्च तक जारी इस 14वेंवार्षिक फाल्गुन महोत्सव में शाम साढ़े सात से प्रभु इच्छा तक संकीर्तनकिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *