जहानाबाद में महागठबंधन ने 9 जुलाई को बिहार बंद के समर्थन में देर शाम मशाल जुलूस निकाला गया। जुलूस अंबेडकर चौक से शुरू होकर शहर में घूमते हुए स्टेशन पर समाप्त हुआ। भाकपा माले विधायक रामबली सिंह यादव ने मतदाता समीक्षा कार्य पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि, ‘चुनाव आयोग केंद्र सरकार के इशारे पर काम कर रहा है। विधानसभा चुनाव से पहले आनन-फानन में मतदाता पुनरीक्षण किया जा रहा है। इसमें कई दस्तावेज मांगे जा रहे हैं। दस्तावेज नहीं देने वालों का नाम वोटर लिस्ट से काटने की बात कही जा रही है।’ वक्फ कानून को बताया संविधान विरोधी यादव ने आरोप लगाया कि, ‘सरकार गरीबों को मतदान से वंचित करने की साजिश रच रही है।’ उन्होंने वक्फ कानून को भी संविधान विरोधी बताया। केंद्र सरकार पर लगातार संविधान विरोधी कार्य करने का आरोप लगाते हुए बिहार बंद का ऐलान किया है। दुकानें बंद रखने की अपील बंद के दौरान यातायात और रेल सेवाएं प्रभावित हो सकती हैं। वहीं, महागठबंधन के नेताओं ने व्यापारियों से दुकानें बंद रखने की अपील की है। महागठबंधन के कार्यकर्ताओं ने मशालें लेकर सरकार विरोधी नारे लगाए और लोगों से बंद को सफल बनाने की अपील की।