भास्कर न्यूज | जालंधर स्व. प्रो. संत सिंह और स्व. राम किशोर कपूर की स्मृति में अपाहिज आश्रम स्थित लाला राम किशोर कपूर विकलांग सहायता ट्रस्ट भवन में फ्री मेडिकल चेकअप कैंप लगाया गया। इसमें 700 से अधिक लोगों ने सेवा ली। कैंप में आंख, दांत, ब्लड, शुगर, बीपी आदि की जांच की। वहीं, कई को फिजियोथेरेपी भी दी। इसके अलावा जांच के दौरान 130 मरीजों में मोतियाबिंद की पहचान हुई, जिनके ऑपरेशन फ्री किए जाएंगे। इसके लिए जनरल चेकअप 50, डेंटल चेकअप 45, फिजियोथैरेपी 50, एक्स-रे 40, ईसीजी 20, हाईबीपी और ब्लड शुगर 160 मरीजों का किया गया। उनको दवाइयां भी निःशुल्क वितरित की गईं। कैंप में अशोक कालरा ने 5000 और वेद प्रकाश ने 5100 रुपए का सहयोग दिया। डॉक्टरों की टीम में डॉ. विजय महाजन, डॉ. जगदीप सिंह, डॉ. गगनदीप सिंह आदि शामिल रहे। अपाहिज आश्रम के अध्यक्ष तरसेम कपूर ने सभी का आभार व्यक्त किया। यहां मलविंदर कौर, जसकिरण कौर (बैंकॉक), इनकम टैक्स कमिश्नर डॉ. गिरीश बाली, डीसीपी अॉपरेशन नरेश डोगरा, एडीसीपी आकर्षी जैन, सुनील शर्मा, सह-अध्यक्ष सुनीता कपूर, आरके भंडारी, ब्रिज मित्तल, सुभाष अग्रवाल, मनोहर लाल शर्मा, बलदेव कत्याल आदि मौजूद रहे।