जागराओं मर्डर- पत्नी ने बेटे से कराई हत्या:पहली पत्नी की मौत के बाद की थी दूसरी शादी, जायदाद में ज्यादा हिस्से के लिए रची साजिश

लुधियाना के जगराओं में कुछ दिन पहले हुई 55 साल के व्यक्ति की हत्या के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। इस हत्या के मामले में पत्नी मास्टर माइंड निकली। उसने जायदाद की लालच में बेटे से हत्या कराई थी। पुलिस ने आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर यह खुलासा किया है। पत्नी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस उसे अदालत में पेश कर आगे की कानूनी कार्रवाई करेगी। जागराओं के सिंधवा बेट थाना क्षेत्र में गांव जंडी में 17 मार्च को यह घटना हुई थी। मृतक हरजिंदर सिंह ने पहली पत्नी की मौत के बाद दूसरी शादी की थी। पहली पत्नी का बेटा कनाडा में रहता है। दूसरी पत्नी और उसके बेटे से हरजिंदर का जमीन जायदाद के बंटवारे को लेकर विवाद चल रहा था। पुलिस ने आरोपी बेटे जसकरन को गिरफ्तार किया तो मां तरनजीत कौर उर्फ तन्नी निवासी गांव जंडी का खुलासा किया। सिलसिलेवार ढंग से जानिए पूरी कहानी… मामला 18 मार्च का है। जगराओं के गांव जंडी में रहने वाले हरजिंदर सिंह ने दोपहर तक अपने घर का दरवाजा नहीं खोला। जिसके बाद पड़ोसियों ने उसके भाई जगराज सिंह को सूचना दी। इसके बाद जगराज अपने बेटे कुलजिंदर सिंह के साथ पहुंचे। जगराज सिंह ने काफी देर तक गेट खटखटाया, लेकिन अंदर से कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद कुलजिंदर सिंह दीवार फांदकर अंदर गया तो देखा कि उसका चाचा हरजिंदर सिंह कमरे में बिस्तर पर खून से लथपथ पड़ा था। उन्होंने तुरंत इसकी शिकायत पुलिस को दी। इसके बाद पुलिस वहां पहुंची। पुलिस ने मौके पर सबूत जुटाने के बाद लाश को पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भेज दिया। इसके बाद जगराज ने पुलिस को बयान दर्ज कराए कि हरजिंदर का अपनी पत्नी और बेटे के साथ झगड़ा चल रहा था। पुलिस ने इसके आधार पर हरजिंदर के बेटे जसकरन सिंह के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। जगराज सिंह ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि वह 2 भाई और 2 बहन हैं। भाई हरजिंदर सिंह उर्फ शक्ति अलग रहता था। उसकी पहली पत्नी सरबजीत कौर की 2003 में मौत हो गई थी। उससे एक बेटा हरकमल सिंह हुआ। जो पिछले 3 साल से कनाडा में रहता है। पत्नी की मौत के बाद हरजिंदर सिंह ने एक साल बाद मोगा जिले के कोकरी कलां की तरनजीत कौर से दूसरी शादी की। इससे एक बेटा जसकरन सिंह हुआ। जगराज ने बताया कि हरजिंदर सिंह और उसकी दूसरी पत्नी तरनजीत कौर के बीच जमीन-जायदाद के बंटवारे को लेकर अक्सर झगड़ा होता था। उसने कई बार मुझे भी बताया था कि उसे डर है कि जसकरन सिंह उसे नुकसान पहुंचा सकता है।
पुलिस के अनुसार, प्रॉपर्टी में बड़ा हिस्सा पाने की लालच में जसकरन सिंह ने दोस्तों और मां के साथ मिलकर पिता की हत्या की खौफनाक साजिश रची।
इस बारे में थाना सिधवां बेट के SHO हमराज सिंह ने बताया कि 17 मार्च की आधी रात को हरजिंदर सिंह की हत्या उसके बेटे जसकरन सिंह उर्फ जस्सू ने अपने दो दोस्तों गुरप्रीत सिंह उर्फ काका और धरमिंदर सिंह उर्फ गिआनी निवासी गांव लीला मेघ सिंह के साथ मिलकर की थी। पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि इस पूरी साजिश में मृतक की पत्नी तरनजीत कौर भी शामिल थी। शक से बचने के लिए शव के पास जमकर रोया पीटा आरोपियों ने शक से बचने के लिए बुधवार को घर में रोने-बिलखने का नाटक भी किया था। पुलिस ने जसकरन सिंह को गिरफ्तार कर पूछताछ की तो उसने पहले अपने दोनों साथियों के नाम बताए। बाद में पुलिस रिमांड के दौरान गहन पूछताछ और आरोपियों से अलग-अलग बयान लेने पर यह खुलासा हुआ कि हत्या की साजिश में उसकी मां भी शामिल थी। इसके बाद पुलिस ने तरनजीत कौर को भी गिरफ्तार कर लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *