जाट आरक्षण दंगों में भगोड़ा धर्मेंद्र बोला-मेरे पास 25 वीडियो:कांग्रेस के ऐसे राज खोलूंगा, हुड्डा परिवार संभाल नहीं पाएगा, कैप्टन की कोठी जलाने के सबूत दूंगा

हरियाणा में साल 2016 के दौरान हुए दंगों में पूर्व मंत्री कैप्टन अभिमन्यु की कोठी जलाने का भगोड़ा आरोपी धर्मेंद्र हुड्‌डा एक बार फिर तीसरी बार लाइव आया। उसने कांग्रेस नेताओं पर गंभीर आरोप लगाए हैं। रोहतक के रहने वाले धर्मेंद्र ने कहा कि हमारे समाज के लोगों को पता करना चाहिए कि पैरामिलिट्री के जवान प्यारेलाल पर किसने गोली चलाई और किसके कहने पर चलाई। जिसके बाद पैरामिलिट्री की ओर से हमारे भाई पर रोहतक के दिल्ली बाईपास पर फायरिंग हुई। धर्मेंद्र हुड्‌डा ने कहा कि आखिर किसके इशारे पर कैप्टन के घर पर तैनात 22 पुलिस जवानों को इंस्पेक्टर जयभगवान ने वहां से हटाया, मैं राज खोलूंगा। हुड्डा ने दावा किया कि जयभगवान कांग्रेस की सरकार में सीएम हाउस की सिक्योरिटी का 10 साल तक इंचार्ज रहा। उसने आरोप लगाया कि जयभगवान के पास किसी अधिकारी से आदेश नहीं आए थे तो फिर किसके कहने पर वह बस लेकर पुलिसकर्मियों को वहां से हटाने पहुंचा। लाइव में धर्मेंद्र ने कैप्टन की कोठी को जलाने का वीडियो सामने लाने की भी बात कही और कहा कि जल्द ही वो कांग्रेस के ऐसे राज खोलेंगे जिसे दिपेंद्र और भूपेंद्र सिंह हुड्डा भी संभाल नहीं पाएंगे। बता दें कि हाल ही में कैप्टन की कोठी जलाने के केस में सीबीआई कोर्ट ने 56 आरोपियों को बरी कर दिया था। वहीं, धर्मेंद्र के पेश न होने के कारण उसे भगोड़ा घोषित कर दिया गया था। लाइव के दौरान धर्मेंद्र हुड्‌डा ने क्या कहा… कोर्ट से भगौड़ा घोषित धर्मेंद्र हुड्‌डा, फेस करना होगा केस अब जानिए लाइव आने वाला धर्मेंद्र हुड्‌डा कौन… कैप्टन कोठी केस में सीबीआई कोर्ट का फैसला जाट आरक्षण आंदोलन के दौरान रोहतक में पूर्व वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु की कोठी जलाने के मामले में पंचकूला सीबीआई कोर्ट शुक्रवार को अपना निर्णय सुनाया था। बहुचर्चित केस में 56 आरोपी थे, जिसमें ज्यादातर रोहतक व झज्जर के रहने वाले थे। सीबीआई कोर्ट ने सभी आरोपियों को बरी कर दिया। सीबीआई कोर्ट में दाखिल आरोप पत्र के मुताबिक, पूर्व वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु के भतीजे रोहित के बयान पर साल 2016 में केंद्रीय जांच एजेंसी ने एफआईआर दर्ज की थी। आरोप था कि जाट आरक्षण आंदोलन हिंसा के दौरान भीड़ लाठी, तलवार और पेट्रोल बम से लैस होकर दिल्ली बाइपास की तरफ से पूर्व वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु की कोठी की तरफ आई और जबरन घर में घुस गई। घर के अंदर खड़े वाहनों को आग लगा दी और कोठी का सामान लूट लिया। घर में मौजूद लोगों को मारने के इरादे से पेट्रोल बम फेंके। 127 लोगों की हुई गवाही, चार जज, डीसी, दो एसपी भी शामिल सीबीआई कोर्ट में चली सुनवाई के दौरान सीआरपीसी की धारा 164 के तहत बयान दर्ज करने वाले चार जजों के अलावा तत्कालीन रोहतक डीसी डीके बेहरा सहित तत्कालीन रोहतक एसपी व सीबीआई एसपी तक के बयान दर्ज हुए। केस में तेजी लाने के लिए हाईकोर्ट ने हर सप्ताह सुनवाई की हिदायत दी थी। साथ ही तय किया था कि दिसंबर 2025 तक सुनवाई पूरी हो जाए। हालांकि, बाद में सुनवाई की समय सीमा बढ़ा दी थी। —————- जाट आरक्षण दंगों में भगोड़ा घोषित धर्मेंद्र के बड़े खुलासे:बोला-पेट्रोल छिड़का, कुत्ते जलाए, कांग्रेस का बड़ा नेता शामिल; कैप्टन अभिमन्यु की कोठी जलाने का आरोपी
हरियाणा में साल 2016 में हुए जाट आरक्षण आंदोलन के दौरान रोहतक में पूर्व मंत्री कैप्टन अभिमन्यु की कोठी जलाने के केस में CBI कोर्ट ने बीते शुक्रवार 56 लोगों को बरी किया। वहीं, देश छोड़कर अमेरिका भागे एक आरोपी धमेंद्र हुड्‌डा को भगोड़ा घोषित कर दिया। अब उसी आरोपी ने अमेरिका से फेसबुक लाइव आकर कई बड़े खुलासे किए हैं। पढ़ें पूरी खबर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *