जापान में योगी के बच्चे ने पैर छूए; VIDEO:मंत्र सुनाते वक्त रुका तो योगी ने पूरा किया; आज वापस लौटेंगे

यूपी के CM योगी आदित्यनाथ के जापान दौरे का आज आखिरी दिन है। यहां के राज्य यामानाशी जाते वक्त योगी ने जापान में रहने वाले भारतीय परिवार से मुलाकात की। भारतीय मूल के लोगों और बच्चों के साथ कुछ वक्त बिताया। बच्चों ने सीएम योगी के पैर छूकर आशीर्वाद लिया। इस दौरान बच्चों ने योगी को मंत्र सुनाए। सीएम ने बच्चों को चॉकलेट दीं। योगी ने अपने X अकाउंट पर एक वीडियो भी शेयर किया है। इसमें वे भारतीय मूल के परिवारों से मुलाकात करते दिख रहे हैं। रास्ते में मुलाकात के दौरान एक महिला से सीएम योगी बातचीत करते दिखाई दे रही है। भारत से अपने लगाव के बारे में बता रही है। उसने अपने बच्चे को सीएम योगी से मिलाया। बच्चे ने योगी को शिव मंत्र ‘कर्पूरगौरं करुणावतारं..’ सुनाना शुरू किया। मंत्र पूरा करने में बच्चा जब अटका तो योगी उसे पूरा किया। बता दें कि योगी आज जापान से भारत लौटेंगे। इससे पहले योगी ने यामानाशी हाइड्रोजन फैसिलिटी P2G (पावर-टू-गैस) सिस्टम का साइट विजिट किया। रिसर्च फैसिलिटी के फंक्शन को करीब से समझा। यामानाशी प्रांत के गवर्नर कोटारो नागासाकी के साथ द्विपक्षीय बातचीत की। यहां से योगी यामानाशी पब्लिक स्कूल पहुंचे। बच्चों से बातचीत की और तोहफे दिए। पहले तस्वीरें:- खबर अपडेट की जा रही है…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *