जाम का उपाय:नया नियम… पटना जंक्शन गोलंबर के पास अब बसें 3 मिनट ही रुकेंगी

पटना जंक्शन गोलंबर के पास लगने वाले जाम को कम करने के लिए ट्रैफिक पुलिस ने नया नियम लागू किया है। अब बसें यहां अधिकतम 3 मिनट तक ही रुक सकेंगी। अक्सर निजी बसें पूरब जाने वाले यात्रियों को बैठाने के लिए 5 से 8 मिनट तक रुक जाती हैं, जिससे जाम की स्थिति बनती है। समय सीमा से अधिक रुकने पर ट्रैफिक पुलिस कार्रवाई करेगी। वहीं, टाटा पार्क से खुलने के बाद ऑटो सीधे पूरब की ओर जाएंगे, जमाल रोड से पहले रुकने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। शहर में अभी करीब निजी बसें चल रही हैं। चालकों पर जुर्माना भी लगेगा : ज्यादा देर तक बसें खड़ी रखने पर ट्रैफिक पुलिस चालकों पर जुर्माना लगाएगी। गांधी मैदान से पटना जंक्शन होकर राजेंद्रनगर, कंकड़बाग, पटना सिटी और बैरिया की ओर सुबह से रात 9 बजे तक बसें करीब 250 फेरे लगाती हैं। बसों को निर्धारित स्टॉपेज पर ही रुकने की अनुमति होगी। जाम से निजात के लिए यह कवायद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *