जालंधर के 3 स्कूलों, दिल्ली जाने वाली ट्रेन, असेंबली और डॉ भीमराव अंबेडकर के स्टैच्यू को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। ये धमकी ईमेल पर दी गई है। ईमेल को खालिस्तानियों की तरफ से भेजा गया है। इसमें एपीजे, दिल्ली पब्लिक स्कूल सहित एक अन्य स्कूल को धमकी भरी मेल भेजी गई है। मेल में जालंधर जिले में लगे सभी अंबेडकर स्टैच्यू को भी हटाने की चेतावनी दी गई है। मेल भेजने वाले ने लिखा है कि इसके लिए 14 अप्रैल का समय दिया जा रहा है। इस समय तक स्टैच्यू नहीं हटाए गए तो सब कुछ बम से खत्म कर दिया जाएगा। धमकी भरी मेल मिलने के बाद स्कूलों ने पुलिस को जानकारी दे दी है। पुलिस ने अहतियात बरतने की सलाह दी है। हम खबर को अपडेट कर रहे हैं…