जालंधर के नूरपुर में सीनियर सेकेंडरी स्कूल में सुसाइड मामले में पुलिस ने टीचर पर FIR दर्ज कर ली है। मंगलवार को स्टूडेंट्स के परिजनों ने स्कूल में पहुंचकर प्रदर्शन किया। सुसाइड करने वाली स्टूडेंट खुशप्रीत की मौसी ने आरोप लगाया कि टीचर ने मर्डर किया है। मौसी ने कहा कि टीचर ने खुशप्रीत को खुद पर्स पकड़या। पहले कहा कि उसने 200 रुपए निकाले हैं, फिर कहा कि 2 हजार रुपए निकाले। मौसी ने आरोप लगाया कि आरोपी टीचर उसे जबरदस्ती चोरी मनवाने का दबाव बना रही थी। नहीं मानने पर भतीजी को पीटा गया और कमरे में 3 घंटे तक बंद रखा। मौसी ने आरोप लगाया कि मैडम ने भतीजी का गला घोंटकर कत्ल किया है। इसके बाद फंदा लगाने का शोर मचा दिया। उसने कहा कि अगर फंदा लगाया होता तो कमरे की कुंडी कैसे खुली थी। मौसी ने सवाल उठाए कि न तो कमरे में कोई रस्सी थी और न ही भतीजी का फंसे से लटके होने का कोई फोटो है। बता दें कि सोमवार को रोल नंबर लेने स्कूल गई 12वीं क्लास में पढ़ने वाली 19 वर्षीय खुशप्रीत ने स्कूल में फंदा लगा लिया था। टीचर ने इसकी सूचना परिवार को दी। स्टूडेंट को अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत करार दे दिया था। परिवार के बयानों पर आरोपी टीचर पर मामला दर्ज
मामले की जानकारी देते हुए मकसूदां थाने के अंग्रेज सिंह ने कहा कि पीड़ित परिवार के बयान दर्ज करके मामला दर्ज कर लिया गया। पुलिस ने कहा कि पैसों को लेकर कोई बात हुई है, जिसके बाद छात्रा ने परिवार से फोन पर घटना संबंधी बात की गई और उसके बाद छात्रा ने जीवनलीला समाप्त कर ली गई। पुलिस अधिकारी ने कहा कि परमजीत कौर नामक टीचर पर मामला दर्ज करके आगे की जांच शुरू कर दी गई है। मौसी का आरोप-3 घंटे तक कमरे में बंद रखा
मृतक की मौसी कृष्णा देवी ने कहाकि वह स्कूल में रोल नंबर लेने के लिए आई थी। जहां टीचर ने बच्ची को पर्स पकड़ाने के लिए कहा और बाद में टीचर ने बच्ची पर पर्स से पैसे चुराने के आरोप लगाए। परिवार का आरोप है कि टीचर ने बच्ची को कमरे में ले जाकर बेरहमी से मारपीट की। आरोप है कि बच्ची को 3 घंटे तक कमरे में बंद रखा और बाद में उसे फंदा लगाकर मौत के घाट उतार दिया। परिवार ने आरोप लगाए है कि अगर बच्ची ने खुद जीवनलीला समाप्त की तो कमरे की कुंडी कैसे खुल गई। परिवार का आरोप हैकि अगर बच्ची ने खुद जीवनलीला समाप्त की तो परिवार का इंतजार क्यों नहीं किया गया, उससे पहले ही शव को क्यों नीचे उतार लिया गया।
DSP बोले-कर्मचारियों, छात्रों और परिवार के सदस्यों के बयान दर्ज कर रहे
दूसरी ओर डीएसपी करतारपुर ने मामले को गंभीरता से लेते हुए निष्पक्ष जांच के आदेश जारी किए है। डीएसपी ने कहा कि मामले को गंभीरता से लिया जा रहा है। स्कूल के कर्मचारियों, छात्रों और परिवार के सदस्यों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं और सभी सबूत जुटाए जा रहे हैं। यदि जांच के दौरान किसी भी प्रकार की लापरवाही या मानसिक उत्पीड़न पाया जाता है, तो संबंधित व्यक्ति के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पिता बोले-टीचर शिवानी ने लगाया था चोरी का आरोप
पिता जरनैल सिंह ने आरोप लगाए कि बेटी सुसाइड नहीं किया बल्कि उसे मारा गया है। पिता ने आरोप लगाए हैं कि उन्हें शिवानी नामक टीचर के नंबर से फोन आया है, जिसमें बेटी खुशप्रीत ने कहा कि पापा मेरे ऊपर चोरी का आरोप लगाया जा रहा है। जरिए चोरी को लेकर कहा गया, जिसके कुछ देर बाद दोबारा फोन आया कि किसी ओर छात्रा ने चोरी की है और उसका पता लग गया। करीब 15 मिनट बाद उसी नंबर से दोबारा फोन आया और बताया गया कि जिस लड़की ने टीचर के पर्स से पैसे चुराए थे, वह कोई और है और उसे पकड़ लिया गया है। इसके बाद खुशप्रीत के पिता मोहल्ले के 1-2 लोगों को साथ लेकर स्कूल पहुंचे, जहां वह बेटी का शव देखकर सदमे में आ गए।