जालंधर में ईसाई समुदाय के नए बिशप नियुक्त:फादर जोस सेबेस्टियन को जिम्मेदारी, 7 साल से खाली था पद, रोम से हुई घोषणा

ईसाई समाज को जालंधर में नया बिशप मिल गया है। पोप लियो XIV ने फादर जोस सेबेस्टियन थेक्कुमचेरिकुनेल को इस पद पर नियुक्त किया है। 63 साल के फादर जोस फिलहाल जालंधर में वित्तीय प्रशासक के रूप में काम कर रहे हैं। यह पद करीब सात साल से खाली था। फ्रेंको मुलक्कल केस के बाद खाली हुआ था पद पहले बिशप फ्रेंको मुलक्कल पर 2018 में एक नन ने रेप का आरोप लगाया था, जिसके बाद वेटिकन ने उन्हें पद से हटा दिया था। वे बाद में कोर्ट से बरी हो गए, लेकिन चर्च ने उनसे इस्तीफा ले लिया। उनका इस्तीफा जून 2023 में स्वीकार किया गया। बिशप ग्रेसियस कर रहे थे अस्थायी जिम्मेदारी जब यह पद खाली हुआ था, तब बिशप एग्नेलो रूफिनो ग्रेसियस को अस्थायी रूप से जालंधर का प्रभारी बनाया गया था। वे बॉम्बे से हैं और पंजाबी भाषा या स्थानीय संस्कृति से ज्यादा परिचित नहीं थे। उन्होंने कहा कि उन्हें खुशी है कि अब जालंधर से ही किसी स्थानीय प्रीस्ट को यह जिम्मेदारी दी गई है, जो यहां के लोगों और माहौल को अच्छे से जानता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *