जालंधर में कार ने चार गाड़ियों को मारी टक्कर:ड्राइवर के नशे में होने का आरोप, पहले चक्कर लगाकर गया, दुबारा आकर तोड़े वाहन

जालंधर के ताज मार्केट में रविवार रात एक कार ड्राइवर ने चार गाड़ियों को टक्कर मार दी। यह घटना पिम्स अस्पताल के पास हुई, जिसमें कई वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। हादसे के बाद कार मालिकों ने चालक पर नशे में धुत होकर गाड़ी चलाने का आरोप लगाया। मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई, जिन्होंने तुरंत थाना सात की पुलिस को सूचना दी। मार्केट के सदस्यों ने बताया कि कार चालक युवक पहले भी दो बार मार्केट में आया और चक्कर लगाकर चला गया था। कुछ समय बाद वह दोबारा आया और इस बार उसने एक्सीलरेटर ज्यादा दबा दिया, जिससे कार अनियंत्रित हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस, जांच की अनियंत्रित कार ने एक के बाद एक खड़ी चार कारों को टक्कर मार दी, जिससे वे क्षतिग्रस्त हो गईं। सूचना मिलने पर थाना सात के जांच अधिकारी एएसआई सतविंदर सिंह टीम के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू की। एएसआई सतविंदर सिंह ने बताया कि उन्हें कंट्रोल रूम से पिम्स मार्केट में कार द्वारा तीन से चार कारों को टक्कर मारने की सूचना मिली थी। उन्होंने कहा कि पुलिस नियमानुसार कार्रवाई कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *