जालंधर में चोर बोला-मुझे जेल भिजवा दो प्लीज:देवी तालाब अस्पताल के बाहर पकड़ा, कहा-बाहर पैसे देकर खाना मिलता है, अंदर मुफ्त मिलेगा

जालंधर में देवी तालाब चैरिटेबल अस्पताल के बाहर लोगों ने एक साइकिल चोर को पकड़ लिया। लोगों ने उसे पास ही खंभे से बांध दिया। उसकी पिटाई करने लगे तो चोर बोला कि प्लीज पुलिस को कहकर मुझे जेल भिजवा दो। जेल में रोटी फ्री मिलती है और बाहर पैसे देकर खानी पड़ती है जिससे चोरी करनी पड़ती है।
चोर ने अपना नाम बब्बू बताया और कहा कि वह रंधावा का रहने वाला है। हालांकि, उसके आधार कार्ड से पता चला कि वह काला बेई का निवासी है। इस दौरान चोरी की गई साइकिल भी बरामद कर ली गई है। चोर ने यह भी बताया कि वह पहले भी एक व्यक्ति को चाकू मारने के मामले में जेल जा चुका है। लोगों ने बताया कि दिन अस्पताल के पास से एक साइकिल चोरी हुई थी, जिसकी घटना सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई थी। दुकानदार गौतम गुप्ता ने बताया कि उनकी दुकान के कर्मचारी की साइकिल कुछ ही मिनटों में चोरी हो गई थी। उन्होंने सीसीटीवी फुटेज बाजार में वायरल कर दी थी।
कार्तिक और बब्बल ने बताया कि साइकिल मिलने के बाद चोर को वार्निंग देकर छोड़ गया। लोगों ने कहा कि पुलिस को सौंपते तब भी ये छूट ही जाता। युवक शराब पीने का आदी है।

पकड़े जाने पर चोर ने बनाए कई बहाने…
दुकान के कर्मचारी ने पहचानकर मचाया शोर
दुकानदार गौतम ने बताया कि चोर एक बार फिर देवी तालाब अस्पताल वाली गली में पहुंचा था। दुकान के एक कर्मचारी ने उसे पहचान लिया और आवाज दी। चोर साइकिल सहित मौके से भागने लगा, लेकिन कर्मचारी ने अपने एक साथी के साथ मिलकर उसका पीछा किया और उसे अड्डा टांडा फाटक के पास गली से पकड़ लिया।
कार्तिक बोला-पीछा किया तो तेज साइकिल भगाकर गली में घुसा
दुकान के कर्मचारी कार्तिक ने बताया कि जब उसने चोर को पहचाना तो रुकने के लिए कहा लेकिन वो स्पीड में साइकिल भगाते हुए गली में घुस गया। उसका गली में पीछा किया गया, लेकिन वह निकल गया। उसका पीछा किया गया और साइकिल को गिराकर उसे काबू कर लिया। इसके बाद उसे खंभे से बांध दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *