जालंधर में जीजा ने की साले की हत्या:सोते समय गला घोंटा, मृतक बिहार और आरोपी यूपी का रहने वाला

जालंधर के गांव पड़ोरी में घरेलू विवाद के चलते एक जीजा ने अपने साले की गला घोंटकर हत्या कर दी। मृतक की पहचान बिहार के पूर्णिया जिले के रहने वाले राजा राम के रूप में हुई है। थाना सदर पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी राजकुमार उर्फ राजी को गिरफ्तार कर लिया है। राजा राम पिछले कुछ समय से अपने परिवार के साथ गांव पड़ोरी में डेरा में रह रहा था। वह पिछले 20 वर्षों से बलकार सिंह की पंडोरी मुशारकती, बुंडाला रोड पर स्थित कुएं पर काम कर रहा था। आरोपी राजकुमार उत्तर प्रदेश के बाजपुर का निवासी है और एक इंटरलॉकिंग फैक्ट्री में काम करता है। पांच महीने पहले आरोपी की हुई थी शादी
थाना सदर के एसएचओ ने बताया कि आरोपी राजकुमार उर्फ राजू की शादी पांच महीने पहले निशा नाम की युवती से हुई थी। निशा का मौसेरा भाई राजा राम अपने परिवार सहित गांव पड़ोरी में रहता था। बीती रात राजकुमार और उसकी पत्नी निशा के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। सोते समय आरोपी ने की हत्या
विवाद के बाद परिवार के सदस्य सो गए। इसी दौरान आरोपी राजकुमार उर्फ राजी ने सोते समय राजा राम का गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल में रखवा दिया है और पीड़ित परिवार के बयानों के आधार पर आगे की कार्रवाई कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *