जालंधर में उस समय हंगामा मच गया। जब एक युवती नशे की हालत में सड़क किनारे बैठी मिली। युवती के हाथों पर इंजेक्शन के निशान थे और वह इतनी सुध-बुध खो चुकी थी कि सही से चल भी नहीं पा रही थी। इस दौरान बाजार में काफी हंगामा हुआ और जब कुछ महिलाओं ने उसे संभालने की कोशिश की, तो वह उनसे हाथ छुड़ाकर भाग निकली। जालंधर के दिलबाग नगर इलाके में नशे के बढ़ते प्रभाव का एक डरावना चेहरा सामने आया है। यहां बीच बाजार में एक युवती नशे में पूरी तरह धुत पाई गई। वह सड़क के किनारे बदहवास हालत में बैठी थी, जिसे देख आने-जाने वाले राहगीर दंग रह गए। (पढ़ें पूरी खबर) जालंधर में पुलिस और बदमाश में मुठभेड़ जालंधर में आज पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़ हुई। फोलड़ीवाल इलाके में हुई कार्रवाई के दौरान पुलिस ने कौशल चौधरी गैंग के शूटर को गिरफ्तार कर लिया। इस जवाबी फायरिंग में आरोपी के पैर में गोली लगी है, जिससे वह घायल हो गया। इस मामले की जानकारी देते हुए सीपी धनप्रीत कौर ने बताया की पुलिस के द्वारा नाकेबंदी की गई थी। इस दौरान बाइक पर सवार होकर नरेंदर उर्फ आकाश को रुकने का इशारा किया गया, लेकिन आरोपी ने बाइक भगा ली। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी का पीछा किया और आरोपी ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जिसके बाद पुलिस की ओर से भी फायरिंग की गई। (पढ़ें पूरी खबर) चंडीगढ़ कोर्ट ने गैंगस्टर लॉरेंस समेत 5 को बरी किया चंडीगढ़ में 7 साल पुराने चर्चित राजवीर सिंह उर्फ सोनू शाह हत्याकांड में जिला कोर्ट ने गैंगस्टर लॉरेंस सहित 5 आरोपियों को साक्ष्यों के अभाव में बरी कर दिया। जबकि गैंग से जुड़े 3 आरोपियों को दोषी करार दिया है। सजा पर फैसला 20 फरवरी को सुनाया जाएगा। जिन्हें बरी किया गया उनमें गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई, धर्मेंद्र सिंह, अभिषेक उर्फ बंटी, राजू बसोदी और दीपक रंगा शामिल है। इस मामले में जो दोषी करार दिए है उनमें शुभम उर्फ बिगनी, मंजीत उर्फ मोटा और राजन उर्फ जाट के नाम शामिल है। बताया गया है कि आरोपी चंडीगढ़, दिल्ली, अंबाला और गुजरात की विभिन्न जेलों में बंद हैं। (पढ़ें पूरी खबर) लॉरेंस के इंटरव्यू मामले में दस पन्नों का हलफनामा पेश
गैंगस्टर लॉरेंस के जेल से हुए इंटरव्यू मामले की पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से डीजीपी गौरव यादव पेश हुए। इस दौरान उन्होंने दस पन्नों का हलफनामा पेश किया। इस बीच पुलिस की कार्रवाई पर सवाल भी उठाया है। वीआईपी सुरक्षा के तीस दिन में रिव्यू के आदेश दिए हैं। हाईकोर्ट ने यह भी कहा है कि दस साल से जो पुलिस अधिकारी एक ही स्थान पर टिके हैं उनके बारे में भी बताया जाए। अदालत ने यह पूछा कि मोहाली अदालत में चौकीदार से मारपीट हुई थी। उसमें कार्रवाई क्यों नहीं की गई। इस पर मोहाली के एसएसपी ने सॉरी फील की। साथ ही उचित कार्रवाई का भरोसा दिया है। ज्ञानी रघुबीर सिंह ने सुखबीर बादल को बताया भ्रष्ट पंजाब के मोहाली में स्थित गुरुद्वारा साहिब अंब की जमीन बेचने के विवाद ने तूल पकड़ लिया है। इस मामले को लेकर ज्ञानी रघुबीर सिंह ने जालंधर में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की, जिसमें उन्होंने शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल और उनके परिवार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने जमीन के सौदे के साथ-साथ 328 पावन स्वरूपों के लापता होने के पुराने विवाद को भी उठाते हुए सीधे तौर पर बादल परिवार को भ्रष्टाचार का जिम्मेदार ठहराया है। (पढ़ें पूरी खबर) लुधियाना में बाथरूम में नहाने गए युवक की मौत, गेट तोड़कर निकाला शव लुधियाना में बाथरूम में नहाने के लिए गए एक युवक की मौत हो गई। परिजनों का कहना है कि युवक नशे का आदी था। नशे की ओवर डोज के कारण ही उसकी मौत हुई है। मृतक की पहचान चिंटू के रूप में हुई है, जो मीट की दुकान चलाता था। जानकारी के अनुसार चिंटू मंगलवार को घर के बाथरूम में नहाने गया था। जब वह काफी देर तक बाहर नहीं निकला तो परिजनों ने दरवाजा खटखटाया। अंदर से कोई जवाब न मिलने पर जब दरवाजा तोड़ा गया तो चिंटू बेसुध जमीन पर गिरा हुआ था। आनन-फानन में उसे अस्पताल ले जाया गया। लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। (पढ़ें पूरी खबर) सिद्धू मूसेवाला की रेकी करने वाला कबूतर गिरफ्तार दिल्ली पुलिस के स्पेशल सेल ने गैंगस्टर बॉबी कबूतर को गिरफ्तार किया है। उसे गुरुग्राम से अरेस्ट किया गया है। दिल्ली पुलिस की जांच के मुताबिक बॉबी कबूतर ने पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की हत्या के लिए रेकी की थी। आरोपी मूसेवाला के कत्ल के लिए आए शूटर शाहरूख के टच में था। हालांकि बाद में मूसेवाला के AK-47 वाले गनमैन देखकर शाहरूख ने कत्ल से इनकार कर दिया था। इसके बाद पंजाब व हरियाणा के शूटर्स के जरिए लॉरेंस गैंग ने सिद्धूु मूसेवाला का कत्ल कराया था। RSS प्रमुख मोहन भागवत 2 दिन के लिए पंजाब आ रहे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत 25 फरवरी से दो दिवसीय पंजाब प्रवास पर रहेंगे। यह दौरा संघ के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में चल रहे देशव्यापी प्रवास अभियान के तहत होगा। इस दौरान वह विभिन्न वर्गों के साथ संवाद कार्यक्रमों में भाग लेंगे। 25 को डॉ. भागवत पठानकोट पहुंचेंगे, जहां वह सुबह सवा 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक पूर्व सैन्य अफसरों को संबोधित करेंगे। शाम 4 बजे से साढ़े 5 बजे तक वह पठानकोट जिला युवा स्वयंसेवक एकत्रीकरण कार्यक्रम में शामिल होंगे और युवाओं को संबोधित करेंगे। संघ के प्रांत संघचालक इकबाल सिंह ने बताया कि 26 को मोहन भागवत लुधियाना में आयोजित प्रमुख नागरिक गोष्ठी में भाग लेंगे। यह कार्यक्रम दोपहर साढ़े 3 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित होगा। इसमें कई फील्ड के लोग मौजूद रहेंगे। चंडीगढ़ निगम सख्त, रात 12 बजे से सुबह 6 बजे के बीच पार्किंग बैन चंडीगढ़ नगर निगम ने शहर में बेतरतीब और अवैध पार्किंग पर नकेल कसने के लिए कड़ा फैसला लिया है। निगम ने एडवाइजरी जारी कि है कि अब निगम के अधीन आने वाली किसी भी पार्किंग में रात 12 बजे से सुबह 6 बजे तक कोई वाहन खड़ा नहीं होगा। निगम आयुक्त अमित कुमार ने साफ किया है कि यह प्रतिबंध निगम की सभी पेड पार्किंगों के साथ फ्री पार्किंग क्षेत्रों पर भी लागू होगा। जबकि, निगम की जमीन, खुले मैदान, ग्रीन बेल्ट, सड़क किनारे के बर्म, पेवर ब्लॉक क्षेत्र पर किसी भी समय पार्किंग की अनुमति नहीं होगी। आयुक्त ने कहा है कि नियमों की अनदेखी करने वाले वाहन मालिकों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए अलग से कोई चेतावनी या नोटिस नहीं दिया जाएगा। हालांकि, आपातकालीन सेवाओं से जुड़े वाहन तथा निगम की ओर से अधिकृत वाहनों को नियमों के मुताबिक छूट रहेगी। CM भगवंत मान की तबीयत में सुधार, थकान के चलते अस्पताल में भर्ती हुए थे पंजाब CM भगवंत मान की सेहत में अब सुधार है। यह जानकारी मोहाली के फोर्टिस अस्पताल की ओर से मंगलवार रात जारी हुए सेहत बुलेटिन में दी गई। इसमें बताया गया कि सीएम 16 फरवरी को नियमित जांच के लिए फोर्टिस अस्पताल आए थे। अब वह ठीक हैं। उन्हें ज्यादा थकान महसूस हो रही थी, इसलिए डॉक्टरों की निगरानी में आराम और इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है। उनकी हालत स्थिर है और डॉक्टरों की टीम उनकी देखभाल कर रही है। पढ़ें पूरी खबर…