जालंधर में पति को आपत्तिजनक हालत में पकड़ा:घर में ही लड़की के साथ था, कमरे को ताला लगाया, पुलिस आने पर मारे थप्पड़

जालंधर के बस्ती गुजां में पत्नी ने पति को लड़की के साथ आपत्तिजनक हालत में पकड़ लिया। इस पर एक घंटे तक हंगामा चला। पत्नी ने अपनी मां को भी मौके पर बुला लिया। इससे पहले उसने पति के साथ लड़की को बाहर से ताला लगाकर बंद कर दिया। मौके पर थाना बस्ती बावा खेल पुलिस को बुलाकर ताला खोला गया।
पीड़ित महिला के अनुसार, उसकी शादी दशमेश नगर में हुई है। उसका पति पिछले 3 साल से उसे शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहा था। 2 दिन पहले भी आरोपी ने उसे पीटकर घर से निकाल दिया था, जिसके बाद वह अपने मायके चली गई थी। गुरुवार को जब अचानक अपने ढाई साल के बेटे के कपड़े लेने घर पहुंची, तो उसने अपने पति को एक अन्य लड़की के साथ आपत्तिजनक हालत में देखा। इसके बाद तुरंत दोनों को कमरे में बंद कर शोर मचाया। पीड़ित परिवार का आरोप है कि आरोपी का पिता भाजपा नेता है। इसके चलते पुलिस कार्रवाई करने से कतराती है। लगभग एक घंटे बाद पहुंची पुलिस ने जब दोनों को बाहर निकाला, तो गुस्साए परिजनों और मोहल्ले वालों ने आरोपी की जमकर पिटाई कर दी। फिलहाल पुलिस ने दोनों को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है। महिला ने पति पर लगाए गंभीर आरोप देखें हंगामे की 3 तस्वीरें सास बोली- बेटी का फोन आया तो मैं भी आ गई हंगामें के बीच पहुंची महिला की मां ने कहा कि हमें कुछ नहीं पता कि दमाद और लड़की के बीच क्या चल रहा है। परसों मेरी बेटी का फोन आया कि उसे पति ने पीटा और घर से बाहर निकाल दिया है। फोन भी दामाद ने छीन लिया था। अब आज यह हाल देखा। बेटी के फोन पर ही वह यहां पहुंची। महिला की मां ने कहा कि उस लड़की को भी पता होना चाहिए कि यह शादीशुदा है, इसका बच्चा है। भीड़ ने महिला के पति और लड़की को पीटा
घटना स्थल पर पहुंची पुलिस ने मौके पर दरवाजा खुलवाया। जैसे ही दरवाजा खुला तो वहां एकत्रित लोगों ने अंदर बैठे महिला के पति और लड़की को पीट दिया। बस्ती बावा खेल पुलिस ने लोगों को हटाया और दोनों को साथ ले गई। पुलिस ने कहा कि दोनों से थाने ले जाकर पूछताछ की जाएगी और परिवार के बयानों पर कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *