जालंधर में पुरानी रंजिश को लेकर खूनी संघर्ष:खालसा कॉलेज से शुरू हुआ विवाद, एक्टिवा सवार पर गाड़ी चढ़ाकर की फायरिंग का प्रयास

जालंधर के अजीत नगर इलाके में पुरानी रंजिश के चलते एक युवक पर जानलेवा हमले का सनसनीखेज मामला सामने आया है। खालसा कॉलेज से शुरू हुई मामूली कहासुनी ने उस वक्त हिंसक रूप ले लिया. जब हमलावरों ने एक्टिवा सवार एक युवक को गाड़ी से टक्कर मार दी और कथित तौर पर फायरिंग भी की। पीड़ित ने एक घर में छिपकर मुश्किल से अपनी जान बचाई। पुलिस फिलहाल मामले की जांच कर रही है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश जारी है। इस घटना की जड़ें खालसा कॉलेज से जुड़ी हैं। पीड़ित युवक, जो किशनपुरा का रहने वाला है, कॉलेज में नया था। जानकारी के अनुसार, कुछ दिन पहले कॉलेज परिसर में ‘वेप’ पीने को लेकर विवाद हुआ था। पीड़ित का कहना है कि उसके साथ जो लड़के थे, उनकी गढ़ा इलाके के रहने वाले आकाश बाजवा, पवन और मनजोत के गुट के साथ पुरानी रंजिश चल रही थी। हालांकि पीड़ित ने बीच-बचाव कर मामला शांत करने की कोशिश की थी, लेकिन आरोपी पक्ष ने इसे अपनी प्रतिष्ठा का सवाल बना लिया और तीन-चार दिन बाद योजनाबद्ध तरीके से हमला कर दिया।
जब पीड़ित अपनी एक्टिवा पर सामान लेकर जा रहा था, तभी दो गाड़ियों में सवार होकर आए हमलावरों ने उसे घेर लिया और सीधे उसकी एक्टिवा में टक्कर मार दी। सड़क पर गिरने के बाद युवक पर गोलियां चलाने का भी आरोप है। खुद को बचाने के लिए पीड़ित ने एक नजदीकी घर की शरण ली और शोर मचाया, जिसके बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। सवाल-जवाब के जरिए समझें पूरी घटनाक्रम सवाल: वह गाड़ी में कौन लड़के थे? एक लड़का आकाश बाजवा और एक लड़का पवन है। ठीक है, एक और लड़का मनजोत। ये तीन-चार लोग गाड़ी में थे, ये लड़के ‘गड़े’ (इलाका) के हैं? जवाब: हां, गड़े के हैं। सवाल: पुरानी रंजिश क्या थी? जवाब: इनकी पहले कॉलेज में लड़ाई हुई थी। सवाल: कौन से कॉलेज में? जवाब: खालसा कॉलेज। सवाल: खालसा कॉलेज में पढ़ते थे? आप भी वहीं पढ़ते हो? जवाब: हां जी, वहीं पढ़ते थे। सवाल: अच्छा, किस बात को लेकर रंजिश हुई थी? जवाब: बात यह हुई थी कि मेरे साथ वाले लड़कों को उसने कहा कि ‘वेप’ मत पियो, मैंने कहा ठीक है भाई नहीं पिएंगे। लेकिन तीन-चार दिनों बाद उसने बिना वजह लड़ने के लिए लड़के भेज दिए। सवाल: अच्छा। उन्हें निहंग सिंह बताया जा रहा है, क्या वे निहंग सिंह हैं? जवाब: नहीं भाई, गड़े वाले भाई नहीं हैं। सवाल: कोई वजह तो होगी लड़ाई-झगड़े की? ऐसे कोई किसी के घर में घुसकर कोई थोड़ा ही मारता है। क्या वजह हो सकती है? भाई, एक बार दोबारा बता दो कि वजह क्या थी। जवाब: वजह यह थी कि जहां मैं कॉलेज में था, जो लड़के मेरे साथ थे, उनके साथ इनकी पुरानी रंजिश थी। मैं उन लड़कों के साथ रहता था जिनके साथ इनकी दुश्मनी थी। मैं नया-नया कॉलेज गया था भाई, मुझे नहीं पता था कि इनकी पुरानी रंजिश है। सवाल: क्या उन लड़कों ने कभी आपसे कहा नहीं कि उनके साथ मत घूमा करो, हमारी उनके साथ रंजिश है? क्या आपको पता था कि रंजिश चल रही है? बाद में उन्होंने लड़के भेज दिए। आप कहां के रहने वाले हो भाई? जवाब: किशनपुरा का। सवाल: आप किशनपुरा के हो, तो यहां कैसे आए? जवाब: मैं तो सामान लेकर गुजर रहा था। सवाल: उन्होंने आपको कैसे देखा? जवाब: उन्होंने मेरी एक्टिवा में गाड़ी मार दी (टक्कर मार दी)। उनके पास दो गाड़ियां थीं। सवाल: उन्होंने गाड़ी मारी? और आप किस पर थे? जवाब: मैं एक्टिवा पर था सवाल: मेरी बात सुनो, आप गोली चलाने का आरोप लगा रहे हो, आपको कैसे पता कि गोली चलाई? आवाज़ आई थी या उनके पास हथियार था? जवाब: जवाब स्पष्ट नहीं सवाल: गोली किसने चलाई भाई? जवाब: यह नहीं पता कि किसने चलाई, पर जितने भी थे… सवाल: किस जगह पर गोली चलाई? जवाब: वहां घर बंद हो गए थे, मैंने एक घर में घुसकर अपनी जान बचाई। फिर मैंने शोर मचाया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *