जालंधर में आज पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई। फोलड़ीवाल इलाके में हुई कार्रवाई के दौरान पुलिस ने कौशल चौधरी गैंग के शूटर को गिरफ्तार कर लिया। इस जवाबी फायरिंग में आरोपी के पैर में गोली लगी है, जिससे वह घायल हो गया। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि कई वारदातों में शामिल आरोपी जालंधर के फोलड़ीवाल इलाके में छिपा हुआ है। सूचना के आधार पर जब पुलिस की क्राइम ब्रांच टीम ने आरोपी को घेरकर काबू करने की कोशिश की, तो उसने आत्मसमर्पण करने के बजाय पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। इसी दौरान पुलिस ने भी जबावी कार्रवाई की। जिसमें शूटर आकाश के पैर में गोली लग गई।
पुलिस की जवाबी कार्रवाई इस मुठभेड़ में आरोपी घायल हो गया, आरोपी की पहचान आकाश के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर उसे इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया है।पुलिस कार्रवाई में पकड़ा गया शूटर आकाश कौशल चौधरी गैंग से जुड़ा हुआ है। शुरुआती जांच में पता चला है कि वह कुछ दिन पहले मोहाली में हुए जिम मालिक के मर्डर के मामले में मुख्य रूप से शामिल था। इस हत्या की इस वारदात के बाद से ही पुलिस को शूटर की तलाश कर रही थी। पुलिस जांच के अनुसार, आरोपी आकाश का अपराध ग्राफ काफी बड़ा है। उसने न केवल मोहाली, बल्कि जगरावां में भी फायरिंग की वारदातों को अंजाम दिया था। पुलिस अब उससे पूछताछ कर रही है ताकि गैंग के अन्य सदस्यों के बारे में जानकारी हासिल कर सके।