पंजाब के जालंधर में देर रात 12 बजे के बाद एक फॉर्च्यूनर ने दादी पोती को कुचल दिया। दोनों की मौके पर मौत हो गई। । परिवार ई रिक्शा में घर जा रहा था, तभी पीछे से गाड़ी ने उड़ा दिया। पुलिस आरोपी कार ड्राइवर को गिरफ्तार कर थाने ले गई, जिसके बाद हंगामा मच गया।
दरअरल, पीड़ित परिवार ने आरोप लगाया कि आरोपी नशे में था और उससे चला तक नहीं जा रहा है, लेकिन पुलिस उसका मेडिकल नहीं करा रही। देर रात 3 बजे तक आरोपी का मेडिकल न होने पर पीड़ितों पुलिस स्टेशन के बाहर हंगामा कर दिया। पीड़ित महिला सीमा ने बताया कि एक्सीडेंट में उसकी मां- भतीजी की डेथ हो गई, भाई का चूला टूट गया है, लेकिन पुलिस आरोपी को बचाने की कोशिश कर रही है।
परिजन जब थाने पहुंचे को पुलिस ने थाने का गेट बंद कर अंदर से लॉक लगा दिया। बस्ती बावा खेल थाने के एसएचओ जयइंद्र से ताला लगाने के बारे पूछा गया तो उसका कहना था कि ये इसलिए लगाया ताकि माहौल खराब न हो। लोगों के हंगामे के बाद पुलिस ने 3 बजे के बाद आरोपी का मेडिकल करवाया। अब सिललिसेवार जानिए पूरा मामला… थाने के बाहर हंगामा आरोप है कि पुलिस आरोपी को बचाने की कोशिश में लगी रही। आरोपी पकड़ने के बाद पुलिस ने थाने के बाहर गेट पर ताला जड़ दिया। मेडिकल न होने पर देर रात 3 बजे थान बस्ती बावा खेल के बाहर परिजनों ने हंगामा किया, जिसका वीडियो भी सामने आया। पीड़ित मां रो-रो कर थाने के गेट को झकझोरती रही, लेकिन किसी ने गेट नहीं खोला। रात 3 बजे के बाद आरोपी का मेडिकल हुआ थाना के बाहर काफी हंगामा होने के बाद एसएचओ जयइंद्र बाहर आए और उन्होंने कहा कि ताला इसलिए लगाया ताकि माहौल खराब न हो। लोगों के हंगामे के बाद पुलिस ने 3 बजे के बाद आरोपी का मेडिकल करवाया। पुलिस ने कहा कि आरोपी का हम बयान ले रहे थे और उसपर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
बच्ची को टांगों को कुचलने के बाद खंभे से टकराई फार्च्यूनर
मौके पर एकत्रित लोगों ने बताया कि फॉर्च्यूनर कार ओवरस्पीड थी। कार ने पहले ई रिक्शा को टक्कर मारी और इसके बाद खंभे से टकरा गई। लोगों ने बताया कि फॉर्च्यूनर ड्राइवर को कुछ भी होश नहीं था वो टक्कर के बाद ई रिक्शा से गिरे लोगों को कुचलता हुआ निकल गया। रोड पर गिरी 10 साल की बच्ची की टांगें कुचल दीं, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।