जालंधर में बच्ची के शोर मचाने पर भागा चोर:ताला तोड़कर शटर उखाड़ने की कोाशिश, स्कूटी पर सवार होकर आया

जालंधर के शक्ति नगर में थापर जनरल स्टोर में चोरी का प्रयास हुआ। शुक्रवार रात दुकान के ताले तोड़कर शटर उखाड़ने की कोशिश कर रहे चोर को गली से गुजर रही एक बच्ची ने देख लिया। बच्ची के शोर मचाने के बाद चोर स्कूटी पर सवार होकर भाग गया। दुकान मालिक चांद ने बताया कि वह पिछले कई सालों से शक्ति नगर में दुकान चला रहे हैं। शुक्रवार रात करीब 10:30 बजे वह रोजाना की तरह दुकान बंद कर घर चले गए। इसके लगभग 15 मिनट बाद ही बच्ची ने चोर को ताले तोड़ते और शटर उखाड़ने का प्रयास करते देखा। दुकानदार बोला- सेंटर लॉक न होता तो चोरी हो चुकी होती दुकानदार चांद ने बताया कि यदि दुकान के शटर में सेंटर लॉक न लगा होता, तो चोर शटर खोलकर दुकान से सामान चोरी कर ले जाते। बच्ची द्वारा शोर मचाने के बाद उसने इसकी सूचना पास ही रहने वाले दुकान मालिक को दी। चोरी के प्रयास की खबर मिलते ही इलाके के लोग मौके पर जमा हो गए। उन्होंने तत्काल थाना चार की पुलिस को सूचित किया। सूचना मिलने पर थाना चार की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई। लोगों की पुलिस से रात की गश्त बढ़ाने की मांग इलाके के लोगों ने पुलिस से रात की गश्त बढ़ाने की गुहार लगाई है। उनका कहना है कि इससे चोरों और लुटेरों में पुलिस का डर बना रहेगा और वारदातों पर अंकुश लगेगा। थाना चार की प्रभारी अनु पलयाल ने बताया कि उनकी टीम मामले की जांच कर रही है और आरोपियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *