जालंधर के सईपुर इलाके में ढाई साल के बच्चे के साथ गंदी हरकत करते आरोपी को काबू किया गया। बच्चे की मां की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है। बच्चा छत पर खेल रहा था। इस दौरान मोहल्ले का ही एक व्यक्ति बच्चे के मुंह में अपना प्राइवेट पार्ट डालता पकड़ा गया। उसे मोहल्ले के दूसरे व्यक्ति ने देखा तो इसका विरोध किया। इस पर आरोपी झगड़ा करने लगा। मोहल्ले में हल्ला होने के बाद बच्चे की मां भी बाहर आई और दूसरे बच्चों से घटना के बारे में पूछा। बच्चे की मां ने पुलिस को इसकी शिकायत की। शिकायत पर डिविजन-8 के चौकी इंचार्ज अवतार सिंह मौके पर पहुंचे। पुलिस के सामने आरोपी ने माना कि उसने बच्चे के साथ कुकर्म करने की कोशिश की। उससे गलती हो गई है। आरोपी की पत्नी ने भी माना कि उसके पति ने गलत काम किया है। इससे गलती हो गई है। उसे माफ कर दिया जाए। प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि उसने हटाया तो हाथापाई की प्रत्यक्षदर्शी ने बताया- मैं दोहपर के वक्त आंगन में लेटा हुआ था। हमारे आंगन में ही यह सब हुआ। एक बच्चे ने भागकर मुझे उठाया और कहा कि अंकल देखो, एक अंकल गंदा-गंदा कर रहा है। जब छत के ऊपर गया तो देखा कि आरोपी बच्चे के मुंह में अपना प्राइवेट पार्ट डाल रहा था। प्रत्यक्षदर्शी का कहना है कि उसके जाते ही आरोपी व्यक्ति उसके साथ हाथापाई करने लगा। जब उसके थप्पड़ मारे गए तो वह भाग गया। बाद में वह पार्क में जाकर सो गया था, जहां से उसे लोग पकड़कर लाए। पुलिस बोली- बच्चों पर ध्यान रखना बहुत जरूरी मौके पर जांच के लिए पहुंचे चौकी इंचार्ज अवतार सिंह ने बताया कि कंट्रोल रूम से सूचना मिली थी कि सईपुर इलाके में एक छोटे बच्चे के साथ गलत काम हुआ है। बच्चा करीब ढाई साल का है। चश्मदीदों के बयान के आधार पर आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है। परिजन के बयान दर्ज कर कानूनी कार्यवाही की जाएगी। चौकी इंचार्ज ने कहा कि आजकल जमाना बहुत खराब है। बच्चों पर नजर रखनी चाहिए कि वे क्या कर रहे हैं, कहां खेल रहे हैं? अगर बच्चे को दुकान पर भी भेजते हो तब भी नजर रखनी चाहिए। ये जो आज काम हुआ है, बहुत बुरा हुआ है। आरोपी को सख्त सजा दिलाई जाएगी।