पंजाब के जालंधर में एक ट्रैवल एजेंट कंपनी के बाहर बाउंसरों ने एक व्यक्ति और उसकी गर्भवति पत्नी को बुरी तरह पीटा। हंगामा होने और लोगों के पहुंचने पर ट्रैवल एजेंट के कर्मचारी पीछे की दावारों को फांदकर निकल गए। पीड़ित महिला ने आरोप लगाया कि उसने माइनर वीजा के लिए अप्लाई कर रखा था। एजेंट को 3 लाख 42 हजार रुपए दिए, लेकिन न तो वीजा लगा और न ही एजेंट पैसा दे रहा है। एजेंट ने फरवरी में पैसा ले जाने का टाइम दिया था। 11 फरवरी को जब वह और उसके पति पैसा मांगने पहुंचे तो यहां बाउंसरों से हमला करवा दिया गया। हमले का एक वीडियो भी सामने आया है। इसमें कुछ लोग एक व्यक्ति को बुरी तरह पीट रहे हैं और व्यक्ति चिल्ला रहा है। हंगामा होने पर थाना-7 की पुलिस मौके पर पहुंची और एजेंट के खिलाफ जांच और कार्रवाई का भरोसा दिया। महिला ने एजेंट पर लगाए 4 गंभीर आरोप हंगामा बढ़ा तो दीवारें फांद निकला स्टाफ
गढ़ा रोड के छोटी बारादरी स्थित ट्रैवल एजेंट के दफ्तर के बाहर जब हंगामा बढ़ और पुलिस पहुंची तो ट्रैवल एजेंट दफ्तर का स्टाफा दीवारें फांदकर निकल गया। ट्रैवल एजेंट का दफ्तर दूसरी मंजिल पर है। जैसे ही हंगामा बढ़ा तो स्टाफ ने दफ्तर बंद कर दिया। इसके बाद वह पीछे के दरवाजे से बाहर निकले और दीवार पर चलते हुए आगे निकलकर दीवार फांदकर भाग गए। पुलिस ने कहा-जांच कर रहे, बाउंसर राउंडअप किए
थाना-7 की पुलिस मौके पर पहुंची और हंगामा करने वाले लोगों को शांत किया। पुलिस ने महिला रमनदीप कौर की शिकायत के बाद बाउंसरों को राउंडअप कर लिया। पुलिस ने आश्वासन दिया कि पूरे मामले की जांच की जाएगी। ट्रैवल एजेंट से पैसा दिलाया जाएगा। इसके अलावा जो भी कानूनी कार्रवाई होगी, की जाएगी।