जालंधर में बुजुर्ग महिला को बंधक बनाकर लूट:सोने की चूड़ियां छीनकर बदमाश फरार, विदेश में रहता है परिवार

जालंधर के पॉश एरिया में बदमाश ने बुजुर्ग महिला को बंधकर बनाकर लूट लिया। घटना जेपी नगर की है। महिला घर में अकेली थी। इस दौरान लुटेरे घर में घुसे और सोने की 2 चूड़ियां उतारकर ले गए। घटना की सूचना बुजुर्ग ने पड़ोसियों को दी। इसके बाद थाना बस्ती बाबा खेल पुलिस को सूचित किया गया।पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सीसीटीवी कैमरे खंगाले हैं। पुलिस का कहना है कि फुटेज से लुटेरों की पहचान की जा रही है। बुजुर्ग की पहचान 87 वर्षीय जनक देवी के तौर पर हो रही है। जनक देवी का पूरा परिवार विदेश में रहता है। महिला ने बताया कि वह घर में बैठी थी। इस दौरान एक युवक अंदर आया और उसे चाकू दिखाया। इससे वह डर गई। युवक ने उसके हाथ से सोने की 2 चूड़ियां उतार लीं। वह बालियां भी उतारने लगे लेकिन गली में लोगों को आता देख भाग गया। बालियां नहीं उतार पाए, चाकू फैंकर भाग गए
पुलिस के अनुसार सोमवार सुबह सवा आठ बजे 1 युवक महिला जनक देवी के घर में घुस आया। उसका दूसरा साथी बाहर इंतजार कर रहा था। युवक ने चाकू दिखाकर महिला के हाथों से चूड़ियां उतार लीं। आरोपी ने बाद में महिला की बालियां छीनने का भी प्रयास किया, लेकिन वह इसमें सफल नहीं हो सका। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी चाकू वहीं फेंककर भाग गया। घटना के बाद आसपास के लोग जमा हो गए, जिन्होंने थाने में फोन कर जानकारी दी। पुलिस बोली-लुटरों के पहचानकर जल्द गिरफ्तार करेंगे
सूचना मिलते ही पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची और मौके से चाकू बरामद कर अपने कब्जे में ले लिया। थाना प्रभारी जय इंद्र ने बताया कि पुलिस को घटना की सूचना सुबह करीब साढ़े बजे मिली, जबकि वारदात सवा आठ बजे हुई थी। पुलिस ने महिला के बयान दर्ज कर लिए हैं और आरोपियों की पहचान कर जल्द ही उन्हें गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *