जालंधर में एक महिला ने स्पकार्पियों को ओवरस्पीड दौड़ाते हुए कार को टक्कर मार दी। टक्कर के साथ ही स्कार्पियो रोड पर पलट गई। कार के शीशी और बॉडी पूरी तरह से टूटकर पिचक गए। इससे महिला स्कार्पियो के अंदर ही फंस गई। लोगों ने उसे बाहर निकाला।
स्कार्पियो की टक्कर से दूसरी कार सवार लोगों को भी मामूली चोटें आई हैं। राहगीरों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जांच शुरू की। मौके पर लोगों ने बताया कि महिला स्कार्पियो को ओवरस्पीड दौड़ा रही थी जिससे ये हादसा हुआ।
हादसा देर रात साढ़े 11 बजे के करीब चुनमुन चौक है। घटना के बाद दोनों वाहनों के लोगों को पुलिस ने घर भेजकर दूसरे दिन थाने में आने के लिए कहा है। आल्टो सवार बोला-बेटी को ससुराल छोड़ने जा रहे थे
यह घटना तब हुई जब अल्टो कार चालक रमेश अपनी बेटी को उसके ससुराल छोड़ने के लिए परिवार सहित रामामंडी की ओर जा रहे थे। चुनमुन चौक के पास मॉडल टाउन की तरफ से आ रही एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बिना लाइट देखे अल्टो को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि स्कॉर्पियो चला रही महिला अपना नियंत्रण खो बैठी और कार सड़क के बीचों-बीच पलट गई। थाना-6 की पुलिस ने लिया घटनास्थल का जायजा
हादसे के बाद क्षतिग्रस्त कारें सड़क पर खड़ी हो गईं, जिससे राहगीरों को आवाजाही में भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। लोगों ने तुरंत इसकी सूचना थाना छह और बस स्टैंड चौकी की पुलिस को दी। सूचना मिलते ही बस स्टैंड चौकी के प्रभारी मोहिंदर सिंह अपनी टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि कंट्रोल रूम से उन्हें चुनमुन चौक पर दो कारों की टक्कर और एक कार के पलटने की जानकारी मिली थी। पुलिस ने दोनों क्षतिग्रस्त कारों को अपने कब्जे में ले लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। बनती कार्रवाई की जाएगी।