जालंधर में युवक का कुत्ते के साथ अश्लील VIDEO बनाया:सोशल मीडिया पर डाला; ₹200 का लालच देकर शराब पिलाई, कपड़े उतरवाए

जालंधर में कुत्ते के साथ युवक का अश्लील वीडियो बनाने का मामला सामने आया है। जर्मन शेफर्ड नस्ल के कुत्ते का मालिक एक सिख बताया जा रहा है। पीड़ित युवक दलित है और मंदबुद्धि है। आरोप है कि दो लोगों ने 200 रुपए देकर दलित युवक के कपड़े उतरवाए और उसका कुत्ते के साथ अश्लील वीडियो बनाया। लोगों ने वीडियो सामने आने पर विरोध किया। इस मामले को शर्मनाक बताते हुए इसकी SC कमीशन के चेयरमैन जसबीर सिंह गढ़ी से शिकायत की गई है। साथ ही थाना फिल्लौर पुलिस को कार्रवाई के लिए लेटर लिखा है। फिल्लौर के DSP का कहना है कि यह वीडियो बहुत ही आपत्तिजनक है। इसकी जांच करवा रहे हैं। लिखित शिकायत के बाद आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। वीडियो को लेकर लोगों ने कहीं अहम बातें युवक के पिता घर छोड़ गए, मां दिहाड़ी मजदूर समाजसेवी विवेक शर्मा और मंगी स्वामी ने पुलिस उच्च अधिकारियों के अलावा SC कमीशन के चेयरमैन जसबीर गढ़ी को पत्र लिखकर दलित बच्चे को इंसाफ दिलवाने की गुहार लगाई गई है। उन्होंने कहा कि इस मामले ने इंसानियत को शर्मसार किया है। लड़का मंदबुद्धि है और घर में गरीबी है। उसके पिता भी घर छोड़कर चले गए हैं। मां दिहाड़ी मजदूरी कर घर चला रही है। सेक्सुएलिटी का शौकीन है आरोपी सिख युवक समाजसेवी विवेक शर्मा और मंगी स्वामी ने पुलिस को लिखे लेटर में बताया कि आरोपी अमृतधारी सिख समाज के लिए कलंक है। वह अपने बेजुबान जानवर से लड़के के साथ गंदा काम करवाता है। उसके बहुत सारे वीडियो सिख स्वरूप में हैं। समाजसेवियों ने आरोप लगाया कि आरोपी सेक्सुएलिटी का शौकीन है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *