जालंधर में लड़की का अंतिम संस्कार, भाई-चाचा ने दी मुखाग्नि:मां ने चूड़ियां पहनाईं, दुल्हन का जोड़ा रखा; पड़ोसी ने रेप न कर पाने पर हत्या की

पंजाब के जालंधर में रेप की कोशिश में नाकाम होने पर पड़ोसी की कत्ल की गई 13 साल की लड़की का अंतिम संस्कार कर दिया गया। उसकी पार्थिव देह को भाई और चाचा ने मुखाग्नि दी। इस दौरान भारी भीड़ मौजूद रही, जिनमें घटना को लेकर बहुत गुस्सा दिखा। अंतिम संस्कार से पहले मां ने बेटी को चूड़ियां पहनाकर हाथों में मेंहदी लगाई। उसकी लाश के साथ दुल्हन का जोड़ा भी रखा। मां रोते हुए बोली कि मैंने बेटी की शादी के लिए बहुत सपने संजोकर रखे थे, उन्हें पूरा किए बिना इसे नहीं भेजूंगी। शनिवार रात को लड़की अपनी सहेली से मिलने पड़ोस में गई थी। जहां सहेली और उसकी मां नहीं थी। सहेली के पिता ने उसे पकड़ लिया और रेप की कोशिश की। लड़की ने आरोपी से बचने के लिए हाथ-पैर मारे तो उसने तार से गला घोटकर उसे मार डाला। इसके बाद उसकी लाश को बाथरूम में छुपा दिया। जब वह देर रात तक घर नहीं लौटी तो परिवार ने ढूंढना शुरू किया। कोई पता न चलने पर CCTV खंगाले गए। जिसमें वह पड़ोसी के घर जाते हुए दिखी। पुलिस ने पहले जांच कर कहा कि अंदर कोई नहीं है लेकिन जब लोग अंदर घुसे तो बाथरूम से लाश बरामद कर ली। इसके बाद लोगों का गुस्सा भड़क उठा। भीड़ ने आरोपी की जमकर पिटाई की। उसे जिंदा जलाने की कोशिश की। उसके घर पर पथराव भी किया। पुलिस ने आरोपी रिंपी सिंह उर्फ हैप्पी के खिलाफ कत्ल और पोक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। ACP गगनदीप सिंह घुम्मन ने कहा कि घर की चेकिंग कर कुछ न होने की बात कहने वाले ASI मंगतराम को सस्पेंड कर दिया गया है। वारदात से जुड़े PHOTOS… सिलसिलेवार ढंग से जानिए पूरा मामला… इस मामले की पल-पल की अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *