जालंधर में लुटेरा समझ पकड़ा घायल युवक:सैलून कर्मी का एक्सीडेंस, स्कूटी से निकला खिलौना पिस्टल, होला महल्ला से लाया था

जालंधर शहर की जनता कालोनी में उस समय सनसनी फैल गई एक्सिडेंट के बाद एक युवक से पिस्टल गिर गई। लोगों ने लुटेरा समझ युवक को काबू कर लिया और पुलिस को बुला लिया। थाना डिविजन नंबर- 1 से पहुंचे सुरजीत सिंह ने युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो पता चला वह सैलून में काम करता है और उसके पास से मिली पिस्तौल खिलौना है। सैलून से लौटते वक्त जनता कालोनी के पास उसकी स्कूटी स्लिप हो गई और खिलानौ पिस्टल गिर गई। लोगों को लगा कि वो लुटेरा है। जांच अधिकारी ने बताया कि युवक कपूरथला का रहने वाला है। नाबालिग होने के चलते उसकी पहचान छिपाई गई है। जांच अधिकारी सुरजीत सिंह ने बताया कि नाबालिग लड़के के माता-पिता को कपूरथला से जालंधर बुलाया गया था। उसे माता-पिता के हवाले कर दिया गया है और आइंदा खिलौना पिस्तौल भी यूज नहीं करने को कहा गया गया है। माता-पिता उसे अपने साथ ले गए। जांच अधिकारी ने बताया कि लोगों को लगा था कि वो चोर या लुटेरा है। लेकिन पूछताछ में ऐसा कुछ नहीं निकला। नागरा सैलून में काम करता है पुलिस ने बताया कि पकड़ा गया लड़का नागरा सैलून में काम करता है। उसका कोई भी आपराधिक रिकॉर्ड नहीं निकला जिसके चलते उसे छोड़ दिया गया। पूछताछ में पता चला कि वह पिछले दिनों होला महल्ला में श्री आनंदपुर साहिब गया था। इस दौरान वहां से एयर गन खरीदकर लाया था। उसने गन को स्कूटी में ही रखा था। जब एक्सिडेंट में स्कूटी की सीट खुली तो गन भी बाहर निकल गई जिससे मोहल्ले में सनसनी फैल गई। किसी ने अफवाह फैला दी कि लूटपाट करने आए किसी युवक को काबू किया है। लोगों ने पकड़कर पुलिस के हवाले किया था पुलिस थाना डिविजन-1 के जांच अधिकारी सुरजीत सिंह ने बताया कि, लोगों ने ही युवक को पकड़ा था। पहले लग रहा था कि उसे पीटा गया है, लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ था।युवक के कपड़े फटे थे क्योंकि एक्सिडेंट होने से वह रोड पर घिसट गया था और उसे मामलू चोटें भी आई थीं। इलाके के लोगों ने वीडियो बनाकर मांग की थी कि युवक के खिलाफ कार्रवाई की जाए। लोगों ने बताया कि घटना शुक्रवार की है। युवक को हाथी गेट के ठीक सामने घेरा गया। इस दौरान बड़ी संख्या में मोहल्ला निवासी वहां जमा हो गए। लोगों ने कहा कि उनके इलाके में लगातार छीनाझपटी और चोरी की घटनाएं बढ़ रही थीं, इसके चलते मोहल्ले का यूथ अज्ञात लोगों पर नजर रख रहा था। लोगों का आरोप- यहां बहन-बेटियों को भी छेड़ते हैं अज्ञात युवक स्थानीय निवासियों ने आरोप लगाया कि जालंधर में छीनाझपटी की वारदातें बढ़ गई हैं। दिन में कई अज्ञात युवक रेकी करने के लिए घूमते रहते हैं और ये लोग मोहल्ले की बहन-बेटियों को भी छेड़ते हैं। लोगों का कहना है कि अपराधियों के कारण गली-मोहल्लों में बेटियों का निकलना दूभर हो गया है। इलाके के प्रधान ने कहा कि सभी लोग खुद भी आवारा घूमने वाले युवकों पर नजर रखते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *