जालंधर में लूट का विरोध करने वाला​ ​किशोर लापता:4 दिन बाद भी पुलिस ने नहीं की कार्रवाई तो लगाया जाम, DSP के आश्वासन पर माने

जालंधर के जिंदा पिंड के पास गन पॉइंट लूट मामले का विरोध करने वाला युवक अचानक से गायब हो गया। इससे गुस्साए परिजनों ने वेरका प्लांट के पास जालंधर-अमृतसर हाईवे जाम कर दिया। इससे वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। मौके पर पहुंचे डीसीपी सुखविंदर सिंह ने परिवार को बात सुनी और जाम को खुलवाया। पिता सूरज ने बताया कि उनका बेटा करण उर्फ लड्डू (14) 4 दिन से गायब है। वह उसे ढूंढ-ढूंढकर परेशान हैं। पुलिस को शिकायत के बाद भी कार्रवाई नहीं हो रही है। परिवार ने आरोप लगाया कि पुलिस को घटना वाले दिन ही शिकायत दे दी थी, लेकिन इस मामले में कोई भी कार्रवाई नहीं की गई। इसके चलते आज हाईवे जाम करने पर मजबूर होना पड़ा। उनको शक है कि जिंदा पिंड के पास हुई लूट का विरोध करने पर उनके बेटे को आरोपियों ने गालियां दी थीं। उनको शक है कि आरोपियों ने उनके बेटे को भी किडनैप कर लिया है। परिवार ने बताया कि कुछ दिन पहले जिंदा पिंड में गन पॉइंट पर लूट हुई थी। एक्टिवा सवार लुटेरों ने साइकल सवार को पहले पीटा और फिर फोन छीन लिया। इस दौरान मौके पर लड्डू भी मौजूद था उसने इसका विरोध किया था। बहुत से लोगों ने घटनाक्रम के वीडियो भी बनाए थे। जाम में एंबुलेंस भी फंसी, डेढ़ घंटे बाद खुलवाया
हाईवे पर लगे जाम के दौरान एंबुलेंस भी फंस गई। इसमें कोई मरीज नहीं था। पुलिस ने एबंलेंस के लिए रास्ता बनाया और निकाल दिया लेकिन आम लोग डेढ़ घंटे तक जाम में फंसे रहे। मामले की जानकारी देते हुए पिता सोनू ने कहा कि 4 दिन बीत गए उसका 14 वर्षीय बेटा करण उर्फ लड्डू गायब है, लेकिन अब तक उसके बारे में कुछ नहीं पता चला। पीड़ित ने कहाकि उसके बेटा का घटना में कोई रोल नहीं है। वह साईकिल चला रहा था और सड़क किनारे घटना को देख रहा था। मामले को लेकर पुलिस को शिकायत दी, लेकिन पुलिस द्वारा कोई सुनवाई नहीं हो रही। पीड़ित ने कहा कि बेटे की तालाश को लेकर 4 दिनों से परेशान हो गए। पीड़ित ने कहाकि पुलिस उनसे कोई बात नहीं कर रही, जिसके रोष में आज बेटे की तालाश को लेकर हाईवे जाम कर दिया। महिलाओं ने कहाकि जिन आरोपियों ने युवक की पिटाई की है, उन्हें शक है कि वह ही उसके बेटे को किडनैप करके ले गए।
डीसीपी सुखविंदर ने दिया लड्डू को ढूंढने का आश्वासन
डीसीपी सुखविंदर सिंह जाम खुलवाने के लिए मौके पर पहुंचे। पीड़ित परिवार ने कहा कि उनका बेटा 8 घंटे में रिकवर होना चाहिए, नहीं तो फिर से जाम लगा देंगे। डीसीपी ने पीड़ित परिवार को बच्चे को ढूंढने का आश्वासन दिया। इस दौरान पीड़ित परिवार ने घटना स्थल पर पक्का नाका लगाने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *