जालंधर में स्कूल की 6वीं मंजिल से कूदकर सुसाइड:9वीं की छात्रा टेनिस खेलने गई थी, पिता बोला- बेटी की हत्या की गई

जालंधर में 9वीं कक्षा की छात्रा ने स्कूल बिल्डिंग की छठीं मंजिल से कूदकर सुसाइड कर लिया। सुसाइड करने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। हालांकि परिजनों ने हत्या किए जाने के आरोप लगाए हैं। परिजनों का कहना है कि बेटी के पैर में कट का निशान है। इसकी सूचना मिलने के बाद स्थानीय थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। मृतक छात्रा की पहचान 16 वर्षीय भूमिका निवासी अर्बन स्टेट के रूप में हुई है। टेनिस कोर्ट में खेलने के लिए गई थी
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार भूमिका हाइट सोसाइटी स्थित क्रेंबिज स्कूल में पढ़ती थी। शुक्रवार को वह स्कूल में बने टेनिस कोर्ट में खेलने के लिए गई थी। परिजनों को सूचना मिली कि भूमिका ने छठीं मंजिल से कूदकर जान दे दी है। इस सूचना के बाद परिजन आनन फानन में स्कूल परिसर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। भूमिका के पिता सुनील सिंगला ने कहा कि बेटी ने सुसाइड नहीं किया है। बेटी के पैर में कट का निशान है, जिससे प्रतीत होता है कि उसकी हत्या की गई। हम खबर को अपडेट कर रहे हैं…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *