जालंधर में 20 से ज्यादा हेरिटेज पेड़ काटे:गुरुद्वारा कमेटी और बिल्डिंग मालिक पर नगर निगम आयुक्त और पुलिस कमिश्नर को दी गई शिकायत

जालंधर के शहर-आधारित सामाजिक और पर्यावरण कार्यकर्ता तेजस्वी मिन्हास ने जीटीबी नगर स्थित एक गुरुद्वारा की प्रबंधक कमेटी और मॉडल टाउन के रेनबो रोड पर निर्माणाधीन एक कमर्शियल बिल्डिंग के मालिक के खिलाफ गंभीर शिकायत दर्ज कराई है। आरोप है कि दोनों स्थानों पर पेड़ों की अवैध कटाई और बिक्री की गई। इस मामले की शिकायत नगर निगम आयुक्त और पुलिस कमिश्नर जालंधर को दी गई है। साथ ही शिकायत की प्रतियां मुख्यमंत्री भगवंत मान के कार्यालय को भी भेजी गई हैं। गुरुद्वारे के सामने डिवाइडर पर लगे 20 हेरिटेज पेड़ काटे शिकायत में बताया गया है कि जीटीबी नगर स्थित गुरुद्वारे के सामने सड़क डिवाइडर पर 20 से अधिक विरासत (हेरिटेज) पेड़ मौजूद थे। आरोप है कि इन्हें सजावटी लाइटें लगाने के लिए अवैध रूप से काट दिया गया। पेड़ों की हालत ऐसी कर दी गई कि अब केवल छोटे-छोटे ठूंठ ही बचे हैं। मॉडल टाउन में दो पुराने सागौन के पेड़ भी काटे गए तेजस्वी मिन्हास ने बताया कि मॉडल टाउन के रेनबो रोड पर निर्माणाधीन कमर्शियल साइट पर भी पुरानी प्लांटेशन का हिस्सा रहे दो बड़े सागौन (टीक) के पेड़ काट दिए गए।आरोप है कि प्लॉट मालिक के निर्देश पर मुख्य तने को छोड़कर बाकी पूरा पेड़ काटकर हटा दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *