जालंधर विधायक रमन अरोड़ा कोर्ट में पेश:पेशी के दौरान हंसते हुए आए नजर, 5 दिन का रिमांड मिला; कई अन्य भी रडार पर

पंजाब में आम आदमी पार्टी (AAP) के जालंधर सेंट्रल से विधायक रमन अरोड़ा को आज (शनिवार को) दोपहर विजिलेंस टीम द्वारा कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट में पेश कर रमन अरोड़ा का पांच दिन का पुलिस रिमांड हासिल हुआ है। हालांकि अधिकारियों ने कोर्ट से दस दिन का पुलिस रिमांड मांगा था। पहले अरोड़ा को सुबह 11 बजे पेश किया जाना था, मगर ऐसा नहीं हो पाया। अब उन्हें दोपहर करीब तीन बजे कोर्ट में पेश किया गया। पेशी के दौरान भी विधायक अरोड़ा हंसते हुए नजर आए। कुछ ही देर में अरोड़ा का रिमांड स्पष्ट हो जाएगा। हालांकि अभी ये स्पष्ट नहीं है कि अरोड़ा से मोहाली में पूछताछ होगी या फिर जालंधर में। बता दें कि, विजिलेंस टीम ने शुक्रवार को सुबह 8.45 बजे अरोड़ा के अशोक नगर स्थित घर पर रेड करने पहुंची थी। आज यानी शनिवार को सुबह विजिलेंस की एक टीम फिर से सर्च के लिए विधायक अरोड़ा के घर पर पहुंची। उल्लेखनीय है कि विजिलेंस की रडार पर पंजाब पुलिस सहित अन्य विभागों के से जुड़े कुछ अधिकारी भी हैं। 6 घंटों तक घर में चली थी सर्च शुक्रवार को करीब 6 घंटों तक विजिलेंस की टीम रमन अरोड़ा के घर के अंदर सर्च करती रही। सर्च के दौरान रमन अरोड़ा के समधी राजू मदान और उनके पीए रोहित के घर पर भी रेड की गई है। राजू मदान तो घर पर नहीं मिले, मगर रोहित को विजिलेंस ने अपने हिरासत में ले लिया था। उन्हें भी आज अरोड़ा के साथ ही पेश किया जाएगा। बता दें कि, विधायक का केस कुछ दिन पहले गिरफ्तार किए ATP से जुड़ा हुआ है। सरकारी प्रवक्ता के मुताबिक विधायक पर आरोप है कि जालंधर नगर निगम के जरिए उन्होंने लोगों को नोटिस भिजवाए। फिर रुपए लेकर नोटिसों को रफा-दफा करा दिया। इस मामले में FIR भी दर्ज की जा चुकी है। विधायक की सुरक्षा वापस ली गई थी अरोड़ा पर एक्शन की तैयारी पहले ही शुरू हो चुकी थी। कुछ दिन पहले ही अरोड़ा की सिक्योरिटी वापस ले ली गई थी। AAP नेता एवं सीवरेज बोर्ड के चेयरमैन सन्नी आहलूवालिया ने कहा कि हमें जानकारी मिली है कि रमन अरोड़ा को अरेस्ट कर लिया गया है। हालांकि रमन अरोड़ा के वकील ने रेड के दौरान गिरफ्तारी से इनकार किया था। हैरानी की बात है कि 4 दिन पहले विधानसभा की नई कमेटियां गठित की गई थीं। इसमें रमन अरोड़ा को भी पब्लिक अंडरटेकिंग कमेटी का सदस्य बनाया गया था। *********** ये खबर भी पढ़ें… 3 साल में पंजाब AAP के 4 विधायक गए जेल, इनमें एक मंत्री भी, कमीशन, हिस्सा और वसूली में पकड़े गए पंजाब में करप्शन खत्म करने का वादा कर 2022 में सत्ता में आई आम आदमी पार्टी (AAP) के ही 4 MLA को भ्रष्टाचार के केस में जेल की हवा खानी पड़ी। हालांकि 3 साल के कार्यकाल में 3 MLA को तो खुद सरकार ने ही पकड़ा। वहीं चौथा MLA केंद्रीय जांच एजेंसी ED ने दबोचा। (पढ़ें पूरी खबर)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *