जालंधर PNB बैंक में लूट:स्कूटी पर आए 2 लुटेरे, कैशियर को गन पाइंट पर लिया, पैसों का बैग लेकर स्कूटी से भागे

जालंधर में कुक्की टाबे के पास बैंक एक्लेंव में PBN में लुटेरे घुस गए। लुटेरे बाइक पर सवार होकर आए थे और 2 थे। इन्होंने हथियार दिखाकर बैंक से नकदी छीनकर भाग गए। कितना पैसा लेकर गए हैं, अभी इसकी बैंक अधिकारियों ने पुष्टि नहीं की है।
पुलिस ने बताया कि लुटेरे गन प्वाइंट पर कैशियर से नगदी छीनकर भागे हैं। बैंक कर्मियों के अनुसार दोपहर ढाई बजे दो लोग पिस्तौल लेकर पहुंचे और कैशियर पर पिस्तौल तान पैसा मांगने लगे। घटना बैंक में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। वहीं बैंक कर्मियों द्वारा घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है।
कैशियर से पैसा मांगा, न देते पर पिस्तौल तानी
घटना की सूचना मिलते ही डीसीपी मनप्रीत सिंह ढिल्लों पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की जांच में जुट गए। मामले की जानकारी देते हुए डीसीपी ढिल्लों ने बताया कि ढाई बजे 2 लुटेरों में से एक लुटेरा कैशियर के पास जाता है और सारी नगदी देने के लिए कहने लगता है। इस दौरान कैशियर पहले पैसे देने को लेकर पहले टालने की कोशिश की गई।
कैश न देने पर दी गोली मारने की धमकी
कैश ना देने पर लुटेरा पिस्तौल निकालता है और मारने की धमकी देता है। इस दौरान एक व्यक्ति कैश दे देते है और घटना के दौरान 3 से 4 ग्राहक बैंक में मौजूद थे। वहीं दूसरा लुटेरा बाहर निगरानी करता है। दोनों लुटेरों ने मुंह ढके हुए थे। दोनों लुटेरे कैश काउंटर से नगदी लेकर फरार हो गए। डीसीपी ने कहा कि नगदी का आकंलन कर्मियों द्वारा किया जा रहा है। वहीं घटना के बाद पुलिस की अलग-अलग टीमें लुटेरों को पकड़ने के लिए तैनात कर दी गई है। जल्द लुटेरों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *