पारू थाना क्षेत्र के कोई रिया निजामत पंचायत में जितेंद्र भगत हत्याकांड के मुख्य आरोपी अरविंद भगत ने शुक्रवार को न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया। यह घटना पिछले साल 22 जून की रात करीब 10 बजे हुई थी। जितेंद्र भगत अपने भाई को खाना खाने के लिए बुलाने घर से कोई रिया निजामत चौक जा रहे थे। इसी दौरान उन पर घात लगाकर हमला किया गया और गोली मारकर उनकी हत्या कर दी गई थी। न्यायालय ने आरोपी अरविंद भगत के खिलाफ कुर्की-जब्ती वारंट जारी किया था। इसके बाद अनुसंधानकर्ता आलोक कुमार यादव ने आरोपी के घर पर कुर्की-जब्ती का इश्तिहार चिपकाया। इश्तिहार चिपकाए जाने के 24 घंटे के भीतर ही मुख्य आरोपी अरविंद भगत ने शुक्रवार को न्यायालय के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया।