जींद में युवक ने फांसी लगाकर किया सुसाइड:पेड़ से लटका मिला शव, ग्रामीणों ने दी पुलिस को सूचना, कुछ दिन पहले हुई शादी

जींद जिले में जुलाना क्षेत्र के नंदगढ़ गांव में एक 24 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। युवक का नाम अंकित था। वहीं पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। बता दे कि घटना का पता तब चला जब आसपास के लोगों ने अंकित को खेतों में एक पेड़ से लटका देखा। उन्होंने तुरंत गांव वालों और पुलिस को सूचना दी।सूचना मिलते ही जुलाना थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को पेड़ से नीचे उतरवाया और पोस्टमार्टम के लिए जींद के सामान्य अस्पताल भेज दिया।
मामले की जांच में जुटी पुलिस अंकित मजदूरी करता था और कुछ दिन पहले ही उसने प्रेम विवाह किया था। उसके परिवार में दो भाई हैं। पुलिस परिजनों से पूछताछ कर रही है ताकि आत्महत्या के कारणों का पता चल सके। जुलाना थाना प्रभारी विक्रम जोशन ने बताया कि पुलिस मौके पर पहुंच गई थी और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *