जींद में सहेलियों संग गई 12वीं की छात्रा लापता:हाट के सरकारी स्कूल में पढ़ती है; नहीं लौटी घर, नाम का ब्रेसलेट पहने है

जींद जिले के गांव हरिगढ़ से एक 16 वर्षीय नाबालिग छात्रा के रहस्यमय ढंग से लापता होने का मामला सामने आया है। छात्रा शुक्रवार को स्कूल जाने के लिए घर से निकली थी, लेकिन वापस नहीं लौटी। परिजनों की शिकायत पर सदर सफीदों थाना पुलिस ने अपहरण की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। हरिगढ़ के एक व्यक्ति ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनकी बेटी की उम्र 16 वर्ष है। वह पास के गांव हाट के सरकारी स्कूल में 12वीं कक्षा की छात्रा है। 13 फरवरी को वह गांव की अन्य लड़कियों के साथ स्कूल जाने के लिए घर से निकली थी। उसने बताया कि दोपहर बाद अन्य सभी छात्राएं घर लौट आईं, लेकिन उसकी बेटी घर नहीं पहुंची। इसके बाद परिवार के हाथ-पांव फूल गए। परिजनों ने रिश्तेदारों और आसपास के गांवों में काफी तलाश की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लगा। पहचान के लिए ‘हुलिए’ पर दें ध्यान छात्रा के पिता ने बताया कि उसकी बेटी का कद 5 फुट है और रंग सांवला है। वह घर से जाते समय हल्के हरे रंग का सूट-सलवार पहने हुई थी। पिता ने बताया कि उसकी बेटी हाथ में अपने नाम का ब्रेसलेट पहने हुए है। उसने पुलिस से गुहार लगाई कि बेटी के साथ कुछ भी अनहोनी हो सकती है। जल्दी से उसकी तलाश करें। पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा छात्रा की पिता की शिकायत पर सदर सफीदों थाना पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 137/96 के तहत दर्ज कर लिया है। पुलिस स्कूल के रास्ते में लगे सीसीटीवी कैमरों और उसके साथ जाने वाली अन्य छात्राओं से पूछताछ कर रही है, ताकि कोई सुराग मिल सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *