ज्यूरिस्ट्स एंड सिविल सर्विसेज गोल्फ की ओवरऑल ट्रॉफी जीते एसडीएम शाहकोट

भास्कर न्यूज | शाहकोट/मलसियां कमिश्नर जालंधर डिवीजन के एसडीएम शाहकोट आदित्य गुप्ता (पीसीएस) ने चंडीगढ़ गोल्फ क्लब में हुए ज्यूरिस्ट्स एंड सिविल सर्विसेज गोल्फ टूर्नामेंट में ओवरऑल ट्रॉफी जीती। टूर्नामेंट में पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश और चंडीगढ़ समेत उत्तर भारतीय राज्यों के 90 से ज्यादा सिविल और ज्यूडिशियल ऑफिसर्स ने हिस्सा लिया। आदित्य ने हरियाणा के गवर्नर आशिम कुमार घोष से विजयी ट्रॉफी हासिल की। इस अचीवमेंट के बाद वह डिवीजनल कमिश्नर जालंधर रामवीर और डीसी डॉ. हिमांशु अग्रवाल से मिले। उन्होंने रोजाना की जिंदगी में स्पोर्ट्स की अहमियत पर जोर दिया और कहा कि हर किसी को फिजिकल और मेंटली फिट रहने के लिए कोई न कोई फिजिकल एक्टिविटी जरूर अपनानी चाहिए। आदित्य गुप्ता पिछले 15 सालों से इंडियन नेशनल गोल्फ टूर्नामेंट में खेल रहे हैं। अभी उनका नाम इंडियन गोल्फ यूनियन की तरफ से जारी नेशनल एमेच्योर प्लेयर्स की मेरिट लिस्ट में शामिल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *