दरभंगा में शुक्रवार को दिनदहाड़े 2 करोड़ के जेवर की लूट हुई है। 4 अपराधियों ने ज्वेलरी शॉप को निशाना बनाते हुए हथियार के बल पर इस वारदात को अंजाम दिया है। अपराधी 25 लाख कैश लेकर फरार हो गए। घटना नगर थाना क्षेत्र के बड़ा बाजार की है। अपराधियों ने 20 मिनट में वारदात को अंजाम दिया है। बड़ा बाजार स्थित प्रेम ज्वेलर्स नाम के दुकान है, इसी में लूट हुई है। बदमाशों के भागने का CCTV फुटेज भी सामने आया है। जिसमें वो मुंह बांधकर भागते नजर आ रहे है। दिनदहाड़े हुई इस घटना से बाजार क्षेत्र में दहशत का माहौल है। सबसे पहले मौके से आई कुछ तस्वीरें देखिए… दुकान मालिक बोले- गन पॉइंट पर लूट की दुकान के मालिक मनोज कुमार शाह ने बताया, मैं रोज की तरह दुकान में ग्राहकों को सामान दिखा रहा था। अचानक से 4 की संख्या में अपराधी आए और धावा बोल दिया। उन्होंने सीधे पिस्टल निकाली और तान दी। गोली मारने की धमकी देने लगे। दुकान में मौजूद लोगों को डराया-धमकाया और देखते ही देखते करीब 2 करोड़ रुपए मूल्य के सोने-चांदी के जेवरात लूट लिए। स्टाफ को पीटा, मोबाइल छीने दुकान के कर्मचारी बिरजू कुमार ने बताया कि 4 लोग दुकान के अंदर आए। एक लड़का मुझे पकड़कर अंदर ले गया। दुकान के अंदर मौजूद 8 लोगों के मोबाइल छीन लिए। मेरा फोन भी ले लिया। हम लोगों के साथ मारपीट की। गालियां दीं। गाली देते हुए कहा कि यहीं पर बैठो, बाहर नहीं जाना है। फिर वो सामान लूटने लगे। मेरा फोन छीन लिया और 2 थप्पड़ मारे। चारों बदमाशों के पास पिस्टल थी। कर्मचारी झाजी कुमार ने कहा है कि दुकान के अंदर 4 बदमाश पहुंचे थे। दुकान में घुसते ही मनोज और मॉन्टी को थप्पड़ मारा और सिर पर पिस्टल सटा दिया। इसके बाद लूटपाट की। इसके साथ ही दुकान में खरीदारी करने पहुंचे ग्राहकों की चेन, अंगूठी और कैश छीन लिया। CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस सूचना मिलते ही नगर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन शुरू कर दी है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि अपराधियों की पहचान की जा सके। पुलिस ने जल्द ही अपराधियों की गिरफ्तारी का दावा किया है। खबर लगातार अपडेट हो रही है…