झज्जर फाइनेंसर मर्डर, पिता बोले- पुलिस अफसर-चचेरे भाई ने मरवाया:जमीन पर गिराकर गोलियां बरसाईं, बॉडी-पार्ट्स बाहर निकले; एक साल पहले ‌BJP जॉइन की थी

हरियाणा के झज्जर जिले के गांव डीघल में 26 वर्षीय फाइनेंसर साहिल अहलावत मर्डर केस को पुलिस गांव व करीबियों में ही रंजिश से जोड़ कर देख रही है। पिता का कहना है कि वारदात के पीछे बड़े पुलिस अफसर और उनके ही रिश्तेदार का हाथ है। साहिल के शव का रोहतक पीजीआई में डॉक्टरों के बोर्ड द्वारा पोस्टमार्टम कर दिया गया है। पोस्टमार्टम प्रक्रिया पूरी होने के बाद परिजन शव को लेकर डीघल के लिए रवाना हो गए जहां अंतिम संस्कार की तैयारियां शुरू हो गई हैं। साहिल अपने सोशल मीडिया एकाउंट पर नोटों की गड्डियों और महंगी गाड़ियों के साथ रील बनाकर पोस्ट करता था। जिसमें थार, स्कॉर्पियो जैसी गाड़ियों का भी इस्तेमाल किया जाता था। करीब एक साल पहले ही उसने बीजेपी जॉइन की थी। पिता नर सिंह उर्फ कुकू प्रधान खुद विधायक का चुनाव लड़ने की तैयारी में थे। बुधवार को तीन हमलावरों ने उसे जमीन पर गिराकर लगातार गोलियां मारीं। शरीर छलनी हो गया और उसके बॉडी के कुछ पार्ट्स भी बाहर निकल कर गिर गए। मर्डर की वजह पर DCP क्राइम शुभम ने कहा कि अभी ये जांच का विषय है। वैसे फाइनेंस का विवाद और आपसी झगड़े के एंगल से जांच चल रही है। पुलिस कमिश्नर डॉ. राजश्री सिंह ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस के 5 टीमें लगाई गई हैं। पहले जानिए बेटे की हत्या पर पिता ने क्या आरोप लगाए… फंडिंग और साजिश के आरोप पिता कुकू प्रधान का कहना है कि अभी बेटे के शव का पोस्टमार्टम नहीं कराया है। इस पूरे मामले में बड़े-बड़े फाइनेंसरों के साथ पुलिस अधिकारियों की भूमिका भी है। उन्होंने दावा किया कि साहिल का फंडिंग देकर मर्डर कराया गया है। इस साजिश में परिवार और आसपास के लोग ही शामिल हैं। साहिल के साथ रहने वाले ने ही उसकी हत्या की प्लानिंग की है। चचेरे भाई और पुलिस अफसरों पर आरोप पिता ने आगे कहा कि गांव के ही परिवार से एक चचेरे भाई ने सुपारी देकर मर्डर करवाया है। पांच महीने से पहले धमकी भी दी थी। इसमें पुलिस का भी हाथ है और मैं बीजेपी पार्टी में रहा हूं सरकार से गुहार लगा रहा मुझे न्याय दिलवाया जाए। मुझे अभी पुलिस पर भरोसा है। अगर पुलिस ने कार्यवाही नहीं की तो में मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री तक गुहार लगाऊंगा। घर से निकलने के 10 मिनट बाद ही हत्या कुकू प्रधान ने कहा कि साहिल के घर से निकलने के महज 10 मिनट के भीतर ही इस वारदात को अंजाम दिया गया, जिससे साफ है कि पहले से पूरी प्लानिंग पहले से ही बनाई गई थी। हमने करीब 15 दिन पहले पुलिस को एक शिकायत भी दी थी, जिसमें साहिल की जान को खतरा बताया था। जिन लोगों से उसे खतरा था, पुलिस को उनके नाम भी दिए गए थे, मगर पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। शव का पोस्टमॉर्टम हुआ, अंतिम संस्कार की तैयारी साहिल उर्फ सोनू के शव का रोहतक पीजीआई में डॉक्टरों के बोर्ड द्वारा पोस्टमार्टम कर दिया गया है। पोस्टमार्टम प्रक्रिया पूरी होने के बाद परिजन शव को लेकर गांव डीघल के लिए रवाना हो गए हैं। गांव में अंतिम संस्कार की तैयारियां शुरू हो गई हैं। पुलिस इन एंगल से जांच कर रही पुलिस की प्रारंभिक जांच में मामला फाइनेंस से जुड़ी रंजिश को लेकर देखा जा रहा है। साहिल का फाइनेंस के चलते पैसे का लेन-देन भी चलता था। इसी को लेकर कई बार उसका कुछ करीबी लोगों के साथ विवाद हुआ था। ताऊ साहिल के ताऊ दिलबाग सिंह ने बताया कि गांव के कुछ युवकों के साथ साहिल का झगड़ा हुआ था। हालांकि बाद में उसका समझौता भी हो गया था। अब पुलिस इन झगड़ों की भी जांच कर रही है। साहिल पर भी आर्म्स एक्ट सहित 4 मामले दर्ज
पुलिस सूत्रों के हवाले से आई जानकारी के मुताबिक साहिल पर भी दुजाना थाने में अलग-अलग चार एफआईआर दर्ज हैं। इनमें लड़ाई-झगडे़, मारपीट और आर्म्स एक्ट के मामले हैं। साहिल का बड़ा भाई सचिन बेरी में पटवारी है।
CCTV में दिख रहा हमलावरों का गुस्सा हमलावरों ने थार देख अंदाजा लगाया इस घटना की जो सीसीटीवी फुटेज सामने आई हैं, उसमें दिख रहा है कि हमलावर योजना बनाकर आए। डीघल-सांपला रोड पर बनी बैठक (बैंबू हट) के बाहर साहिल की ब्लैक थार गाड़ी खड़ी थी। जिससे हमलावरों को यह यकीन हो गया कि साहिल अंदर ही है। पहले टेस्टिंग फायर किया, फिर बरसाई गोलियां सीसीटीवी में ब्लैक स्कॉर्पियो में आए 3 हमलावर दिखे हैं, जिनमें से 2 का उम्र कम दिख रही है। गाड़ी ड्राइवर करने वाले युवक ने पहले गेट पर टेस्ट फायर किया। उसके बाद अंदर घुसा। जबकि दो हमलावर बाहर गेट पर खड़े होकर फायरिंग करने लगे। साहिल बचने के लिए भागा तो आंगन में गिराया हमले के वक्त साहिल के साथ एक या दो और लोग थे। हमलावरों ने उन्हें निशाना नहीं बनाया। साहिल पर फायरिंग की। साहिल बचने के लिए हट से बाहर आंगन में निकले। तब एक हमलावर उसे पीछे बाहर आया और जमीन पर गिराकर गोलियां बरसाता रहा। इस दौरान 8 से 9 राउंड तो जमीन पर गिराकर ही किए। जिससे साहिल की बॉडी का अंग फटकर बाहर गिर गया। मौत का यकीन होने पर ही लौटे हमलावर
पुलिस के मुताबिक हमले में मॉर्डन वैपन इस्तेमाल हुए हैं। हमलावर किसी भी कीमत पर साहिल को जिंदा नहीं छोड़ना चाहते थे। इसलिए लगातार गोलियां बरसाते रहे। एक मिनट में 18-20 राउंड फायर किए। चिथड़े उड़ने के बाद भी गोली चलाईं। भागते समय लकड़ियां मोड़ पर हमलावरों की स्कॉर्पियो थोड़ी पलट गई थी, उसे सीधा करके फिर भागे हैं। बाल-बाल बचा एक युवक, दूसरा अंदर ही रहा
घटना के दौरान साहिल के साथ प्रवीन और सुजेश उर्फ खोटी थे। जब हमलावर ने आकर फायरिंग की तो एक युवक ने बेम्बू हट से निकलकर भागने की कोशिश की। हमलावरों ने उस पर भी फायरिंग की। हालांकि वो बाल-बाल बच गया और दीवार फांदकर भाग गया। वहीं युवक अंदर ही रहा। जैसे ही हमलावर साहिल को गोलियां मारकर बाहर निकले तो दूसरा युवक भी गेट पर आकर उसे बंद कर लिया। गोलियों की आवाज सुनकर पड़ोस में रहने वाले बुजुर्ग बाहर निकल आए जिसे देखकर आरोपी भाग गए।
एक साल पहले BJP जॉइन की साहिल के पिता नर सिंह उर्फ कुक्कू प्रधान BJP से जुड़े हैं। वह जिला परिषद का भी चुनाव लड़े थे। साल 2024 के विधानसभा चुनाव में बेरी हलके से टिकट मांग रहे थे। भाजपा में बात नहीं बनी तो सपा के सिंबल पर चुनाव लड़ने की तैयारी की। हालांकि बाद में निर्दलीय प्रत्याशी रमेश दलाल को समर्थन दे दिया। साहिल ने भी साल भर पहले भाजपा जॉइन की। बहादुरगढ़ में सतीश पूनिया, मंत्री महिलपाल ढांडा और पूर्व जिलाध्यक्ष राजपाल शर्मा ने उन्हें पार्टी जॉइन कराई थी। पारिवारिक सूत्रों के मुताबिक राजनीति में दाव आजमाने के लिए साहिल की पत्नी एडवोकेट मनीषा को भी पार्टी जॉइन कराने की तैयारी थी। साहिल ने साल भर पहले लव मैरिज की थी। DCP बोले- जल्द मामले का खुलासा होगा डीसीपी क्राइम शुभम ने बताया कि मामले में कुछ नाम सामने आए हैं, जिनमें कुछ गांव और कुछ लोग बाहर के शामिल हैं। पूरे मामले की जांच की जा रही है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमों का गठन किया गया है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। ——————— यह खबर भी पढ़ें… ताश खेल रहे फाइनेंसर की हत्या,VIDEO: झज्जर में स्कॉर्पियो में आए बदमाश, एक मिनट में 20 गोलियां मारीं; एक साल पहले लव-मैरिज हुई हरियाणा के झज्जर में बुधवार को दिनदहाड़े एक फाइनेंसर की गोलियां मारकर हत्या कर दी गई। सुबह करीब सवा 11 बजे डीघल गांव में सांपला रोड पर स्थित बैठक में वह साथियों के साथ ताश खेल रहा था।उसी दौरान बिना नंबर प्लेट की स्कॉर्पियो में आए तीन बदमाशों ने उस पर फायरिंग कर दी। (पूरी खबर पढ़े)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *