झज्जर फाइनेंसर मर्डर में रोहित गोदारा गैंग की एंट्री:पोस्ट डालकर लिखा- 6 माह पहले समझाया था, नहीं माना; पिता बोले- पुलिस अफसर-चचेरे भाई ने मरवाया

हरियाणा के झज्जर जिले के गांव डीघल में 26 वर्षीय फाइनेंसर साहिल अहलावत मर्डर केस को पुलिस गांव और करीबियों में ही रंजिश से जोड़ कर देख रही है। इसी बीच गैंगस्टर रोहित गोदारा गैंग ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए इस हत्याकांड की जिम्मेदारी लेने का दावा किया है। लिखा है- करीब 6 महीने पहले साहिल को समझाने की कोशिश की गई थी, लेकिन नहीं माना तो हमने मरवा दिया। साहिल लोगों से 10 से 20 प्रतिशत तक ब्याज जबरदस्ती वसूलता था। इसके साथ ही अन्य फाइनेंसरों और सट्टा कारोबार से जुड़े लोगों को भी सख्त चेतावनी दी गई है कि अवैध वसूली बंद करें, वरना उन्हें भी गंभीर परिणाम भुगतने होंगे। उधर, मृतक के पिता नरसिंह उर्फ कुकू ने इस मामले में अलग ही कहानी सामने रखी है। उन्होंने गांव के ही एक परिवार पर सुपारी देकर हत्या करवाने का गंभीर आरोप लगाया है। कहना है कि करीब पांच महीने पहले ही उनके बेटे को जान से मारने की धमकी मिली थी। उन्होंने अपने ही चचेरे भाई पर साजिश में शामिल होने का आरोप लगाया है। उन्होंने दो नामजद सहित कई अन्य के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। इस मामले में DCP क्राइम शुभम ने कहा कि अभी ये जांच का विषय है। वैसे फाइनेंस का विवाद और आपसी झगड़े के एंगल से जांच चल रही है। पुलिस कमिश्नर डॉ. राजश्री सिंह ने मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस की 5 टीमें लगाई है। बता दें कि साहिल की बुधवार को तीन हमलावरों ने गोलियां मारकर हत्या कर दी थी। उसके बॉडी के कुछ पार्ट्स भी बाहर निकल कर गिर गए थे। इसका वीडियो भी सामने आया था। पुलिस ने गुरुवार को शव का रोहतक पीजीआई में पोस्टमार्टम कराकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया। इसके बाद परिजन शव को लेकर डीघल के लिए रवाना हो गए। सोशल मीडिया पर डाली गई पोस्ट…. रोहित गोदारा ग्रुप की ओर से सोशल मीडिया पर डाली गई पोस्ट में ये लिखा ये जो हरियाणा के दीघल में फाइनेंसर की हत्या हुई है, उसकी जिम्मेदारी हम लेते हैं। ये गरीब और मज़बूर लोगों को 10-20% ब्याज पर रुपये देता था। रुपये टाइम पर वापिस नहीं चुकाये जाने पर उनके घर और जमीन हड़प लेता था। इसको हमने 6 महीने पहले समझाया था कि ये गरीबों का खून चूसने का काम बंद कर दे वरना, अंजाम बुरा होगा। मगर, इसको समझ में नहीं आया, इसलिए इसको आज हमने मरवा दिया। और जो भी ब्याज और गलत काम करते है, वो समय रहते सुधर जाओ, वरना वो हाल करेंगे की देखने वाले की रूह कांप जाएगी। जो भी हमारे दुश्मन है, वो तयार रहे जल्द मुलाकात होगी। हालांकि, दैनिक भास्कर इस पोस्ट की पुष्टि नहीं करता। यहां जानिए बेटे की हत्या पर पिता ने क्या आरोप लगाए… पुलिस इन एंगल से जांच कर रही… साहिल की सोशल मीडियो पर कुछ पुरानी वीडियो… CCTV में दिख रहा हमलावरों का गुस्सा एक साल पहले BJP जॉइन की साहिल के पिता नर सिंह उर्फ कुक्कू प्रधान BJP से जुड़े हैं। वह जिला परिषद का भी चुनाव लड़े थे। साल 2024 के विधानसभा चुनाव में बेरी हलके से टिकट मांग रहे थे। भाजपा में बात नहीं बनी तो सपा के सिंबल पर चुनाव लड़ने की तैयारी की। हालांकि बाद में निर्दलीय प्रत्याशी रमेश दलाल को समर्थन दे दिया। साहिल ने भी साल भर पहले भाजपा जॉइन की। बहादुरगढ़ में सतीश पूनिया, मंत्री महिलपाल ढांडा और पूर्व जिलाध्यक्ष राजपाल शर्मा ने उन्हें पार्टी जॉइन कराई थी। पारिवारिक सूत्रों के मुताबिक राजनीति में दाव आजमाने के लिए साहिल की पत्नी एडवोकेट मनीषा को भी पार्टी जॉइन कराने की तैयारी थी। साहिल ने साल भर पहले लव मैरिज की थी। DCP बोले- जल्द मामले का खुलासा होगा डीसीपी क्राइम शुभम ने बताया कि मामले में कुछ नाम सामने आए हैं, जिनमें कुछ गांव और कुछ लोग बाहर के शामिल हैं। पूरे मामले की जांच की जा रही है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमों का गठन किया गया है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। ——————— यह खबर भी पढ़ें… ताश खेल रहे फाइनेंसर की हत्या,VIDEO: झज्जर में स्कॉर्पियो में आए बदमाश, एक मिनट में 20 गोलियां मारीं; एक साल पहले लव-मैरिज हुई हरियाणा के झज्जर में बुधवार को दिनदहाड़े एक फाइनेंसर की गोलियां मारकर हत्या कर दी गई। सुबह करीब सवा 11 बजे डीघल गांव में सांपला रोड पर स्थित बैठक में वह साथियों के साथ ताश खेल रहा था।उसी दौरान बिना नंबर प्लेट की स्कॉर्पियो में आए तीन बदमाशों ने उस पर फायरिंग कर दी। (पूरी खबर पढ़े)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *