झज्जर में महिला बैंक कर्मी की गला काट कर हत्या:हांसी से CA पति के साथ गुरुग्राम जा रही थी; शादी को हुए थे 5 महीने

झज्जर जिले के बहादुरगढ़ क्षेत्र के बादली में देर रात एक महिला की गला रेतकर हत्या कर दी गई। मृतका की पहचान महक के रूप में हुई है, जो गुरुग्राम में एचडीएफसी बैंक में कार्यरत थी। घटना के समय वह अपने पति अंशुल के साथ कार से गुरुग्राम जा रही थी। जानकारी के अनुसार, अंशुल गुरुग्राम में सीए का काम करता है और उसकी पत्नी महक भी वहीं बैंक में नौकरी करती थी। दोनों की शादी पिछले वर्ष सितंबर में हुई थी। रविवार रात करीब 11 बजे दोनों अपनी गाड़ी से गुरुग्राम जा रहे थे, तभी रास्ते में यह वारदात हुई। पति ने दी पुलिस को सूचना बताया जा रहा है कि अंशुल ने ही रात में पुलिस को फोन कर पत्नी की हत्या की सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बहादुरगढ़ के नागरिक अस्पताल में रखवाया। पुलिस ने शुरू की जांच पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है। घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं और अंशुल से पूछताछ की जा रही है। प्रारंभिक जांच में हत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पूछताछ के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *