झांसी में युवक ने गर्लफ्रेंड को मार डाला:निर्माणाधीन मकान में मिलने पहुंचे, 20 हजार मांगे तो सीढ़ियों से धक्का दिया, मुंह में कपड़ा ठूंसा

झांसी में एक प्रेमी ने अपनी गर्लफ्रेंड की हत्या कर दी। शुक्रवार रात गर्लफ्रेंड ने ही उसे फोन कर मिलने के लिए एक निर्माणाधीन मकान में बुलाया था। वहां वो 20 हजार रुपए मांगने लगी। झगड़ा होने पर प्रेमी ने गर्लफ्रेंड को सीढ़ियों से धक्का देकर उसकी हत्या कर दी। फिर मुंह में कपड़ा ठूंस दिया और मौके से भाग गया। प्रेमी की आखिरी कॉल डिटेल से हत्या का खुलासा हो सका। पुलिस ने प्रेमी को हिरासत में लिया है। जब शनिवार सुबह मजदूर काम करने पहुंचे, तो महिला का शव सीढ़ियों पर पड़ा था। भाई का आरोप है कि बहन के साथ लूटपाट भी की गई। मोबाइल, कैश और गले का लॉकेट गायब है। पुलिस ने आरोपी प्रेमी को हिरासत में लेकर पूछताछ की। मामला सीपरी बाजार थाना क्षेत्र के महेंद्रपुरी कॉलोनी का है। 3 तस्वीरें देखिए आखिरी बार बेटी से हुई थी बात
मृतक महिला का नाम चंपा रायकवार (40) पत्नी प्रकाश रायकवार था। वह ग्वालियर रोड पर हवाई अड्‌डा के सामने रहती थी। चंपा के भाई कन्हैया रायकवार ने बताया- मेरी बहन घरों में काम करती थी। रोजाना वो शाम 6 बजे तक घर लौट आती थी। मगर, शुक्रवार शाम को घर नहीं लौटी। जब फोन लगाया, तो उठाया नहीं। उसका अपने बेटे रितिक से झगड़ा भी हुआ था। रात करीब 10.30 बजे बेटी संध्या ने फोन किया तो चंपा ने रिसीव किया और बताया कि बेटे से झगड़ा हो गया है। एक निर्माणाधीन मकान में हूं, घर नहीं जाऊंगी। थोड़ी देर बाद बहन का मोबाइल बंद हो गया। मकान मालिक बोला- मुंह में कपड़ा ठूंसा था
चंपा के घर से करीब 500 मीटर दूर रामभुज श्रीवास्तव का मकान बन रहा है। रामभुज श्रीवास्तव ने बताया कि शुक्रवार रात को काम बंद होने के बाद लेबर घर चले गए। मकान में कोई नहीं था। आज सुबह लेबर काम पर आए तो मकान के अंदर सीढ़ियों पर एक महिला की लाश पड़ी थी। ऐसा लग रहा था कि किसी ने उसको मारा है। उसके मुंह में कपड़ा ठूंसा था। चौकी जाकर पुलिस को बुलाकर लाया। तब तक भीड़ लग गई और महिला के परिजन भी आ गए। पुलिस शव को अपने साथ ले गई। लॉकेट, पैसा और मोबाइल गायब
भाई कन्हैया का आरोप है कि बहन चंपा के मुंह में कपड़ा ठूंसा गया। उसे बहुत मारा गया। चम्पा के पति की 20 साल पहले मौत हो गई थी। उनकी बेटी सपना और संध्या की शादी हो चुकी है। बेटा रितिक दिव्यांग है। घर के पास ही चम्पा का मायका है। एसपी सिटी बोले- लास्ट बार प्रेमी से हुई थी बात
एसपी सिटी ज्ञानेंद्र कुमार सिंह का कहना है कि चंपा रायकवार की लाश घर से 500 मीटर दूर निर्माणाधीन घर में मिली है। जब चंपा के मोबाइल की कॉल डिटेल निकाली गई तो रात 10 बजे अंतिम कॉल दिलीप साहू से हुई थी। दिलीप से पूछताछ की गई तो उसने बताया कि 3 साल से उसके चंपा से प्रेम संबंध थे। वो लगातार पैसों की मांग करती थी। शुक्रवार रात को चप्पा ने फोन कर मिलने बुलाया। निर्माणाधीन मकान में पहुंचा तो वो 20 हजार रुपए की डिमांड करने लगी। इस बात को लेकर झगड़ा हो गया। तब उसने चंपा को सीढ़ियों से धक्का दे दिया। इससे चंपा की मौत हो गई। ———————- ये खबर भी पढ़िए- मैनपुरी के मंदिर में छात्रा को गोली मारी: शादी से इनकार पर सिरफिरे प्रेमी ने की वारदात; पुलिस ने गोली मारकर पकड़ा मैनपुरी में शिव मंदिर में पूजा कर रही BSc की छात्रा को सिरफिरे ने गोली मार दी। आरोपी पहले से मंदिर के अंदर मौजूद था। छात्रा ने जैसे ही पूजा शुरू की, आरोपी ने मंदिर का गेट बंद कर दिया। इसके बाद छात्रा पर डंडे से हमला कर दिया। उसके चिल्लाने पर आरोपी युवक ने कमर में लगा हुआ तमंचा निकाला। उसने छात्रा को कई गोलियां मारीं। पढ़िए पूरी खबर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *