ट्रेडर्स कमिशन ने व्यापारियों की समस्याएं सुनीं

जालंधर| व्यापारियों की समस्याओं का समाधान करने के उद्देश्य से पंजाब स्टेट ट्रेडर्स कमिशन ने वीरवार को लाल रतन फर्नीचर मार्किट एसोसिएशन के व्यापारियों के साथ मीटिंग की। जिला ट्रेडर्स कमीशन के चेयरमैन इंद्रवंश सिंह चड्ढा ने व्यापारियों के मुद्दों को विस्तार से सुना। उन्होंने कहा कि इस पहल का मकसद व्यापारियों की समस्याओं और मांगों को सुनना तथा उनके समाधान के लिए संबंधित विभागों के साथ बेहतर तालमेल बनाना है, ताकि व्यापारियों और प्रशासन के बीच संवाद और मजबूत हो सके। उन्होंने दोहराया कि पंजाब सरकार व्यापारियों के हितों की रक्षा करने और उन्हें कारोबार करने के लिए अनुकूल माहौल देने के लिए प्रतिबद्ध है। इस मौके पर कमीशन चेयरमैन सुमित शर्मा, अधिकारी मनिंदर सिंह और अंकुर सयाल मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *