ट्रेन की चपेट में आने से वेल्डिंग मिस्त्री की मौत:तबीयत खराब होने के बाद सिकंदराबाद से आरा लौट रहे थे, 2 दिन बाद हुई पहचान

भोजपुर में मंगलपुर देर रात ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई थी। 2 दिन बाद मृतक की पहचान हुई है। मृतक अखिलेश चौहान(34) कोइलवर थाना क्षेत्र के सुरौंधा कॉलोनी का रहने वाला था। पेशे से वेल्डिंग मिस्त्री था। तेलंगाना के सिकंदराबाद में काम करता था। घटना दानापुर-पीडीडीयू रेलखंड की है। मृतक के छोटे भाई सतीश कुमार ने बताया कि भैया 18 जुलाई को कंपनी में काम करने के लिए सिकंदाराबाद गए थे। तबीयत खराब होने के बाद 21 जुलाई को घर लौट रहे थे, लेकिन 2 दिन तक नहीं पहुंचे। इसके बाद खोजबीन शुरू किया। खोजबीन के दौरान आरा रेल थाना पहुंचे। एक अज्ञात युवक का शव मिला है। फोटो देखते ही पहचान गया। इसके बाद पुलिस ने कागजी कार्रवाई के बाद अंतिम संस्कार के लिए शव सौंप दिया। घर में मचा कोहराम मृतक पांच भाई-बहन में सबसे बड़ा था। परिवार में मां लालो देवी, पत्नी गुड़िया देवी, दो पुत्री खुशी, निशु और एक बेटा राजा है। मौत की खबर सुनते ही घर में कोहराम मच गया। मां, पत्नी और परिवार के सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *